नशा मुक्त भारत के तहत शाहजहांपुर में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन दहन अभियान,30 करोड़ से अधिक का नशा किया खाक

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जनपद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए 639.290 किलोग्राम मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इनकी कीमत 30 करोड़ 20 लाख 81 हजार रुपये से अधिक आंकी गई।

थाना कटरा क्षेत्र की एक फैक्ट्री में वैज्ञानिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से इस पूरी खेप को जलाकर समाप्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “ऑपरेशन दहन” के तहत संपन्न हुई।

गांजा, डोडा, अफीम, चरस, स्मैक और नशीली गोलियों समेत 74 मामलों में जब्त माल को कड़ी सुरक्षा के बीच नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया का विधिवत अभिलेख भी तैयार किया गया।

पुलिस का स्पष्ट संदेश—

“जनपद में नशे का कोई स्थान नहीं… नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

यह सिर्फ एक कार्रवाई नहीं…

बल्कि नशे के खिलाफ एक निर्णायक प्रहार है, जो समाज और युवाओं को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

शाहजहांपुर #ऑपरेशन_दहन #नशामुक्त_भारत #उत्तरप्रदेश_पुलिस #बड़ी_कार्रवाई #ताज़ा_खबर #जनहित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129