बाजार में होगी करोड़ों की धनवर्षा, सराफा-बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक,की सजीं दुकाने नगर मे लगाई बेरीकेटिंग पुलिस ने बाजारों मे वाहनो पर लगाई रोक 

मोहित गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

हरदोई/ शाहाबाद मे धनतेरस पर नए ट्रेंड के अनुसार बाजार में मोबाइल और स्मार्ट गैजेट्स प्रेमी अपनी पसंद और बजट के हिसाब से इन्हें खरीद रहे हैं। इसके अलावा टीवी, वाशिंग मशीन, गीजर सहित अन्य बिजली उत्पाद की भी जमकर बुकिंग और बिक्री हो रही है। धनतेरस के लिए नगर के बाजार सजकर तैयार है। बीते दिन देर रात तक बाजारों में प्रतिष्ठान और शोरूमों की सजावट चलती रही।तों वही सराफा, ऑटो, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, बर्तन, कपड़े, साड़ी, फुटवियर के शोरूम फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजे हुए है तों वही मिट्टी के दिए व गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखने को मिली सजावट का सामान भारी मात्रा में नगर की दुकानों में देखने वाला यहां के स्थानीय कारोबारियों ने इस बार बाजार पर करोड़ों रुपये की धनवर्षा होने की उम्मीद जताई है। सदर बाजार, बस स्टॉप, कुर्सी रोड, बेलहैया रोड, नगर पंचायत कार्यालय आदि जगहों में रौनक रही। जिससे धनतेरस दिवाली के जश्न में चार चांद लग गए हैं। बाजारों में पहुंचने वाले ग्राहकों को जाम से राहत देने के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ग्राहकों की खातिरदारी के लिए अलग से लोगों को लगाया गया है। जिससे उन्हें अच्छी सेवा का अहसास कराया जा सके। ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए बड़े प्रतिष्ठानों के मालिकों के साथ परिवार के लोग भी जुट गए हैं। चार पहिया, तीन पहिया और दोपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग पर डिलीवरी की तैयारी पूरी हो गई हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों की ज्यादा भीड़ है। फुटफ़ाट पर लगीं मिट्टी के दीए, मूर्तियां, खील, खिलौने, रुई, सजावट के सामान की दुकानें अब दिवाली तक इसी तरह सड़क किनारे सजी रहेंगी। इससे बाजार की खूबसूरती में चार चांद लग रहे हैं। वहीं दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उत्साह से लबालब दिखाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129