माय भारत सड़क सुरक्षा मित्रों को अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत कराया गया ब्लैक स्पॉट भ्रमण व दी गई सड़क सुरक्षा संबंधी किट

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर।सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व अभियान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने हेतु सड़क सुरक्षा मित्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम माय भारत कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) शाहजहांपुर तथा ट्रैफिक पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सी ओ यातायात संजय कुमार सिंह, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, संभागीय निरीक्षक विकास यादव, माल एवं कर अधिकारी आर पी गौतम, टी एस आई विनय पांडेय ने उपस्थित सभी युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों, सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी जिससे युवाओं में जागरूकता आये और वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। इस अवसर पर सभी को प्राथमिक चिकित्सा किट, जैकेट, हेलमेट, टॉर्च, ट्रैफिक बटन आदि आवश्यक उपकरण सहित प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए। सी ओ यातयात संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में मदद मिलती है। संभागीय निरीक्षक विकास यादव व माल एवं कर अधिकारी आर पी गौतम ने माय भारत स्वयंसेवकों को विभिन्न यातायात नियमों, सड़क संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्प्रभाव तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में जिम्मेदारी, नेतृत्व और सामाजिक सेवा की भावना का विकास होता है। टी एस आई विनय पांडेय ने युवाओं से नशे में गाड़ी न चलाने,वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने व तय गति अनुसार ही वाहन चलाने हेतु समाज में जागरूकता के लिये प्रेरित किया और कहा कि युवा स्वयंसेवक “सड़क सुरक्षा मित्र” के रूप में कार्य करते हुए आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे और सुरक्षित सड़क संस्कृति को बढ़ावा देंगे। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न नियमों पर भी प्रकाश डाला। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों को दुर्घटना स्थल अध्ययन के तहत ब्लैक स्पॉट नगरिया मोड़ व निकट के स्थलों का भ्रमण कराया गया जहाँ सड़क सुरक्षा अंतर्गत व्यवहारिक रूप से आ रही समस्याओं व उनके समाधानों के बारे में सड़क सुरक्षा मित्रों ने जाना। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, शगुन सक्सेना, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, वैष्णवी सक्सेना, रुद्र प्रताप, देवेश कुमार, सूरज शर्मा, नीतीश यादव, मोहम्मद अमन, हिमांशु सक्सेना, अनूप कुमार, रामबहोरे, साहिल खान सहित विभिन्न माय भारत स्वयंसेवक व ए आर टी ओ कार्यालय तथा ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129