किड्स विला इंग्लिश स्कूल में हिंदी दिवस एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

रितेश कुमार जिला संवाददाता वाराणसी 

 

*चौबेपुर/वाराणसी* बराईं उमरहां के किड्स विला इंग्लिश स्कूल में हिंदी दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका स्नेहा उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिए भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से श्रुतलेख प्रतियोगिता और हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें अपनी राष्ट्रभाषा का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। जिसके लिए अपने पाठ्यक्रम से संबंधित हिंदी विषय के साथ साथ हमें और भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य भी बच्चों के अंदर हिंदी भाषा के प्रति लगाव और जानकारी को बढ़ाना ही है। स्कूल के निदेशक हिमाद्रि उपाध्याय ने हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा हमारे हृदय की अभिव्यक्ति का उचित व सर्वोत्तम माध्यम हिंदी भाषा है जिसमें सहज रूप से अपने मन के भावों को अभिव्यक्त किया जा सकता है। हमारी आजादी के आंदोलनों हिंदी साहित्य के साहित्यकारों का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं नीरज सिसोदिया ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि यह दिन हमें हिंदी भाषा के महत्व और इसकी समृद्ध विरासत की याद दिलाता है। यह एहसास कराता है कि हिन्दी हमारे इतिहास, संस्कृति और हमारी पहचान का अटूट हिस्सा है। ये वो भाषा है, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज की आधुनिक तकनीकी दुनिया तक, हर दौर में हमारी अभिव्यक्ति को सशक्त किया है। कार्यक्रम में विजेता हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। सभी शिक्षकों ने अपने अपने विचार रखते हुए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दिए | इस अवसर पर नीरज सिसोदिया,एम एल पाल,लता मैम, मेहर डक्शन, महिमा श्रीवास्तव,ज्योति सिंह,पूनम यादव, श्वेता मौर्या,आंचल राय, घनश्याम त्यागी सर, सुनील सर, शिवांगी, शैलेश, संतोष, विशाल, तालिम के अलावा अन्य लोगों की उपस्थिति रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129