सहयोग संस्था ने किया वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल को सम्मानित

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। #सहयोग संस्था ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

ककरा कलां स्थित एडवोकेट मोहम्मद असलम खां के आवास पर आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित सहयोग संस्था के पदाधिकारियो के स्नेह और सम्मान से अभिभूत जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्हें कई अनुभव हुए और लोगों का अपार प्रेम व सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का दिल बहुत ही बड़ा है और उनका यह स्नेह व सहयोग जीवन भर याद रहेगा। मिजाजी लाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद वे अपना समय पूर्ण रूप से समाज सेवा को समर्पित करेंगे और इस दिशा में और अधिक कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सहयोग संस्था के कार्यकर्ताओं का यह सम्मान उनके लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। हाजी मोहम्मद असलम खां एडवोकेट ने मिजाजी लाल के उत्कृष्ट कार्य और सौम्य व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका मिजाज व कार्यशैली हर किसी के दिल को छू लेती है। सहयोग संस्था के संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता प्रधान ब शाहनवाज खा एडवोकेट ने कहा कि मिजाजी लाल जी की तरह कम ही अधिकारी आते हैं, और मिजाजी जी के दिए गए प्यार व सम्मान को हम पूरे जीवन भूला नहीं सकेंगे , उन्होंने अपने सकारात्मक दृष्टिकोण से सभी के दिलों में स्थान बनाया है। लीड कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद जमाल ने मिजाजी लाल जी को उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की
संस्था के सभी सदस्यों ने इस मौके पर मिजाजी लाल जी के लिए अपनी भवनाओ को साझा किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ पुनीत मनीषी ने किया , इस मौके पर संस्था की डायरेक्टर तराना जमाल,सोमेश यादव,जितेंद्र सिंह एडवोकेट,अनुराग अग्रवाल,सैयद अनवर मिया,शालू यादव , निखिल महेंद्रू ,अध्यक्ष रजनी गुप्ता,महासचिव,विकास,सक्सेना,
कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार दुबे,उपाध्यक्ष शिवम वर्मा,डॉ पुनीत मनीषी,हरजीत सिंह,अमर दीप सिंह खालसा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष,स्तुति गुप्ता,सचिव राजविंदर सिंह, संयुक्त सचिव ममता यादव,सुमन गुप्ता,,विधिक सलाहकार शफिकुद्दीन अंसारी एडवोकेट, तसलीम सिद्दीकी , नेहाल खान ,व तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129