सीजेएम अमित वर्मा ने वृद्धाश्रम, आस्था कुंज, सेफ हाऊस व जिला जेल का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा द्वारा बुधवार को वृद्ध आश्रम,  आस्था कुंज, सेफ हाऊस व जिला जेल रेवाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम अमित वर्मा ने जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली।

सचिव अमित वर्मा ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिलने वाले भोजन व अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच की तथा उनको और बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी कहा। उन्होंने सभी उपस्थित स्टाफ सदस्यों को उचित दिशा निर्देश दिए ताकि वे बुजुर्गों का अच्छे से ख्याल रखें। इससे वृद्धजनों का अकेलापन भी दूर होगा तथा उनमें एक नई चेतना का संचार होगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने बुजुर्गों का सत्कार व उनकी संभाल करनी चाहिए, ताकि बुजुर्गों को जिंदगी के आखिरी पड़ाव में परिवार का सहारा मिल सके। यदि किसी कारणवश वृद्धाश्रम में बुजुर्ग रहने को मजबूर हैं तो उनकी वहां पर संभाल के लिए भी हम सभी को आगे आना चाहिए। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा वे किसी भी कानूनी सहायता के लिए एडीआर केंद्र रेवाड़ी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने बूढ़े मां-बाप का सम्मान और आदर करें, उनकी सेवा करें तथा उनकी कानूनी या अन्य सहायता लेने में मदद करे, ताकि वो उनको मिलने वाली मदद  से  वंचित  न  रहे।

आस्था कुंज के निरीक्षण के दौरान सीजेएम अमित वर्मा ने बच्चों से बातचीत की तथा उनके बारे में उनके खानपान के बारे में तथा पढ़ाई के बारे में जाना। उन्होंने आस्था कुंज के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बच्चों से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। इस निरीक्षण में सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है।

डीएलएसए सचिव अमित वर्मा ने सेफ हाउस का औचक निरीक्षण कर वहां रहने वाले जोड़ों  से  मुलाकात  क। निरीक्षण के दौरान एक जोड़ा उपस्थित  था। अमित वर्मा ने सेफ हाउस में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा वहां रहने वाले जोड़ों के खानपान के बारे में जाना।

 

*जिला जेल में किया लोक अदालत का आयोजन*

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव अमित वर्मा द्वारा जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीजेएम ने जेल में आयोजित लोक अदालत में मौके पर ही जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। सीजेएम ने इस दौरान जिला जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचें। उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए तथा जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए

सीजेएम अमित वर्मा ने कहा कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है।

 

*कैंप के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जा रहा जागरूक*

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा  ने बताया कि नशा मुक्ति हरियाणा मिशन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले भर में जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नशे की लत से छुटकारा दिलाना है, जिसमें व्यक्ति के शारीरिक मानसिक और सामाजिक जीवन को ठीक करने के लिए परामर्श और पुनर्वास के बारे में बताया जाता है। ताकि व्यक्ति स्वस्थ अनुशासित और समाज के मुख्य धारा में लौट सके इससे नशे पर खर्च होने वाला पैसा बचता है जिससे आर्थिक हालात सुधारते हैं और नशा छोड़ने के बाद व्यक्ति के परिवार का विश्वास धीरे-धीरे वापस मिलता है तथा समाज में उसका  सम्मान  बढ़ता  है।

अमित वर्मा ने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चो, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सहायता के लिए उप मंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे  में  भी  बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129