ऑनलाइन टास्क के नाम पर 1.30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 1.30 लाख रुपपे की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला दतिया नजदीक सिविल लाईन निवासी नरेश कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला शिव कॉलोनी रेवाड़ी निवासी दीपक जैन ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 17 अप्रैल को उसके पास व्हाट्सएप मैसेज आया था। मैसेज करने वाली ने खुद को एक कंपनी की एचआर स्पेशलिस्ट बताते हुए ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाने को कहा था। इसके बाद उसने उसके पास एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने के बाद उसने आईडी बना ली। शुरू में उसे टास्क के नाम पर 125 रुपये दिए गए। यह राशि आने के बाद उससे अलग-अलग यूपीआई आईडी पर तीन बार में 1.30 लाख ट्रांसफर करा लिए। जब उसने पैसा वापस पाने का प्रयास किया तो उससे और रुपये जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी राजस्थान के जिला सीकर के गांव रतनपुरा की ढाणी सेरावतो निवासी अजय देग़ड़ा, मनीष कुमार, मध्यप्रदेश के जिला दतिया के मोहल्ला दालान का बास निवासी गणेश कुशवाहा व राजस्थान के जिला सीकर के गांव रतनपुरा की ढाणी नंदीवाली निवासी राजेश कुमार देग़ड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी मध्यप्रदेश के जिला दतिया नजदीक सिविल लाईन निवासी नरेश कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी नरेश कुशवाहा ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129