खिरनी बाग धर्मशाला बना लोकतांत्रिक केंद्र, सात दिनों से जारी मतदाता सेवा शिविर

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। शहर के खिरनी बाग स्थित राम चरन लाल धर्मशाला इन दिनों लोकतांत्रिक जागरूकता का केंद्र बना हुआ है। लगातार सात दिनों से चल रहे मतदाता सेवा शिविर में हर उम्र के लोग सुबह से ही पहुंच रहे हैं। वर्तमान में मतदाता सूची से सम्बन्धित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस०आई०आर०) का कार्य चल रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं।

 

जनहित में लगाए गए इस शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान सूची पूरी तरह अद्यतन रहे और कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। स्थानीय नागरिकों का उत्साह देख कर यही लगता है कि जागरूकता अभियान अपने सही मायने में असर दिखा रहा है।

 

आज उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिविर पहुंचकर पूरे कार्य की प्रगति और व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंत्री ने फार्म जमा करने की प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और भीड़ नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से यह भी पूछा कि लोगों को किस प्रकार की समस्याएं आ रही हैं और उन्हें तत्काल कैसे दूर किया जा सकता है।

 

मंत्री खन्ना ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता सूची की शुद्धता पर टिकी होती है और ऐसे शिविर समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने का एक अवसर देते हैं। उन्होंने शिविर में काम कर रही टीम की सराहना की और कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह पहल अत्यंत उपयोगी है।

 

शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नरेंद्र कुमार मिश्रा, गुरु नीरज बाजपेई, अभिषेक द्विवेदी सीतू लगातार शिविर में उपस्थित रहकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

शिविर में नियुक्त सभी बीएलओ लगातार फील्ड और डेस्क दोनों पर सक्रिय हैं। वे वर्तमान में मतदाता सूची से सम्बन्धित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस०आई०आर०) का कार्य जिम्मेदारी को पूरी तत्परता से निभा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129