सभी सीएससी पर योजनाओं व सेवाओं की जानकारी निर्धारित फीस सहित लगाना अनिवार्य: डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

किसी भी सीएससी पर आदेशों की अवहेलना मिलने पर होगी कार्रवाई

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने सभी सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की निर्धारित फीस की लिस्ट सीएससी सेंटर पर लगी हुई होनी चाहिए। डीसी ने कहा है कि किसी सेंटर पर फीस की लिस्ट लगी हुई नहीं मिली तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) स्थापित किए गए हैं। इन सभी योजनाओं तथा सेवाओं के लिए सरकार द्वारा फीस निर्धारित की गई है। आम नागरिक सेंटर पर फीस की लिस्ट को देखकर ही अपने शुल्क की अदायगी करें। कोई सीएससी सेंटर संचालक अधिक राशि वसूल करता है तो उसकी शिकायत लघु सचिवालय में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को दी जा सकती है।

 

डीसी ने बताया कि सरकार की अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में सीएससी सेंटर खोले गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी सीएससी सेंटरों की समय-समय पर  जांच की जाती है। इस दौरान यदि किसी केंद्र पर योजनाओं व सेवाओं की निर्धारित फीस को बोर्ड लगा हुआ नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

सीएससी के जिला प्रबंधक जगदीप ने बताया कि जिला रेवाड़ी में 300 से अधिक सेंटर चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में होने वाली परेशानी से बचाने तथा घर के समीप सरकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से ये सीएससी सेंटर खोले गए है। इन सीएससी सेंटरों पर 400 से अधिक सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन की सुविधा दी गई है, जो आमजन से जुड़ी हैं। इसके लिए सरकार की ओर से नाम मात्र की फीस तय की गई है। उन्होंने सभी सीएससी संचालकों से आह्वान किया कि वे आमजन के कार्य को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129