सेवा पर्व एवं पोषण के तहत पिता द्वारा लिया गया संकल्प

राष्ट्रीय पोषण माह

 

परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर रखा जाएगा विशेष ध्यान

 

रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 16 अक्टूबर तक मनाए जा रहे आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत लोगों को जागरूक करते हुए संतुलित आहार, बचपन की देखभाल, शिक्षा और स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा दिया जा रहा। रेवाड़ी जिला में डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में पोषण माह के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।  महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि सेवा पर्व एवं पोषण के तहत शुक्रवार को जिला की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गई और पोषण पर पिता द्वारा संकल्प लिया गया कि वे अपने परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान रखेंगे, अपने परिवार को स्वस्थ रखने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा पुरुषों की संतुलित आहार पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें सभी ने बढ़ चढक़र भाग लिया। अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने कहा कि पोषण माह के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए जिला की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार थीम पर महिलाओं और बच्चों को मोटापे का समाधान, चीनी, नमक और तेल का सेवन कम करने, शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में पोषण माह के आयोजन का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व छह वर्ष तक के बच्चों में पोषण स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि विभाग एक समय पर एक भोजन के सिद्धांत पर कार्य करते हुए जिले के सभी बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के माध्यम से बच्चों के भविष्य को पोषित कर रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129