मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम मे पहुंचे वित्तमंत्री और सांसद अरुण सागर, जोड़ों को दिया आशिर्वाद

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

सांसद बोले-154 हिंदू और 45 मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई, सरकार बगैर भेदभाव के कार्य कर रही है

 

शाहजहांपुर ओसीएफ ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत 199 जोड़ों की शादियां कराई गई ।कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा सांसद अरुण सागर पहुंचे। सांसद ने व्यक्तिगत रूप से सभी जोड़ों के पास जाकर उनको आशिर्वाद दिया। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों लेकर बातचीत की और कहा कि इस कार्यक्रम मे किसी तरह की कोई कमी नही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से उन कन्याओं के परिवारों में खुशी आई है। जिनको बेटियों की शादी कराने के लिए बहुत कुछ सोचना पड़ता था। सांसद अरुण सागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। ऐसा कभी नही हुआ की पहले की सरकारों ने खासतौर पर कन्याओं के लिए कुछ सोचा हो, पहले जब बेटियां पैदा होती थीं तो परिवार परेशान हो जाता था कि आखिर कैसे बेटी को पढाएंगे और उसकी शादी करेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना ऐसी है जिसने उन सभी परिवारों की परेशानियों को दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक शादी के लिए सरकार एक लाख रुपये दे रही है। बेटियों की पूरे सम्मान के साथ शादियां कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह कन्या सुमंगला योजना है। जिसके अंतर्गत कन्याओं को पढ़ाई के लिए सरकार पैसा देती है। देश की जनता इन योजनाओं का भरपूर लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाना शुरू किए। इसके अंतर्गत बीमार लोगों का निशुल्क इलाज होता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ये योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के साथ साथ जिले की जनता सरकार की योजनाओं से काफी खुश है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129