रेवाड़ी पुलिस की अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड़ लगातार जारी 3 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी धरे

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

आरोपियों से 1 देशी कट्टा, 1 देशी डोगा व 1 जिन्दा रोंद बरामद

 

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रेड करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करन कुंज गुर्जर घटाल महनियावास निवासी तीर्थ, यूपी के जिला बदायु गांव बैठा गुसाई निवासी फैजान व राजस्थान जिला दौसा के गांव सालिमपुर निवासी देवेन्द्र मीणा उर्फ देबू के रूप में हुई है।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 20 नवम्बर को थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस टीम ने तीर्थ निवासी करन कुंज गुर्जर घटाल महनियावास को देसी डोगा सहित 75 मीटर रोड धारूहेड़ा से गाव महेश्वरी की तरफ जाने वाले रोड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसी प्रकार दूसरे मामले में थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस टीम ने फैजान निवासी गांव बैठा गुसाई जिला बदायु यूपी को एक देसी कट्टा व एक जिन्दा रोंद सहित गुर्जर घटाल से आकेडा रोड से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

इसी प्रकार तीसरे मामले में थाना बावल पुलिस ने अभियोग संख्या 331/2025 आर्म्स एक्ट के मामले में संलिप्त दुसरे वांछित आरोपी देवेन्द्र मीणा उर्फ देबू निवासी गांव सालिमपुर जिला दौसा राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व उनकी टीम ने इस मामले में अंकित उर्फ गोलू निवासी गांव रायसिंह जिला भरतपुर राजस्थान हाल किरायेदार गांव बनीपुर को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था।

 

पुलिस अब इन मामलों में आगे बढ़ते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने यह हथियार किस सप्लायर से और किन परिस्थितियों में प्राप्त किए थे। सभी टीमें संभावित हथियार तस्करों और बदमाश नेटवर्क की कड़ियों की गहनता से जांच कर रही है ताकि सप्लाई चैन का खुलासा कर ऐसे अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।

 

पुलिस का संदेश

 

जिले में अवैध हथियार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे, रेवाड़ी पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी। आमजन अवैध हथियार रखने वालों की सूचना निःसंकोच होकर संपर्क नंबर 9350981004 एवं डायल 112 पर दे, ताकि उन पर नकेल कसी जा सके। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129