नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए चौकी जगन गेट पुलिस ने नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में दो आरोपियों को  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की  पहचान जिला नूंह के नंगीना निवासी मुबारिक उर्फ मुब्बा व हमजा के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि 6 अगस्त 2021 को पुलिस ने रेवाड़ी के अभय सिंह चोक के पास अवैध नशीला पदार्थ गांजा सहित तीन आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के नांगल तिजारा निवासी ईनश उर्फ राजु, जिला नूंह के तावडू निवासी शाहिद व जिला नूंह के चुंदिका निवासी सुरज को  गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था तथा आरोपियों के  कब्जे से 5  किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया था की उन्हें यह अवैध नशीला पदार्थ गांजा जिला नूंह के नंगीना निवासी मुबारिक उर्फ मुब्बा व हमजा उपलब्ध करवाते थे। जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त दोनों आरोपी मुबारिक उर्फ मुब्बा व हमजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके आरोपी हमजा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आरोपी मुबारिक उर्फ मुब्बा को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129