श्री एकरसानंद आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का चतुर्थ दिवस

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

भगवान को प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती है- आचार्य गोविन्द महाराज

मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम के सत्संग भवन में परम पूज्य परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा छाया एवं दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद जी महाराज के शुभ संकल्पानुसार श्रावण मास में शनिवार को सरस कथा वाचक आचार्य गोविन्द दीक्षित जी महाराज द्वारा गुरुदेव भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पूजन कर तथा श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

कथा के चतुर्थ दिवस पोथी पूजन एवं व्यास पूजन कथा के यजमान अवधेश सिंह चौहान व उनकी पत्नी अंजू चौहान द्वारा किया गया।

सरस कथा वाचक आचार्य गोविन्द देव जी ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि मनु शतरूपा के पुत्रों के वंश की कथा को सुनाया, मनु शतरूपा के दो पुत्रों की कथा में सर्व प्रथम उत्तानपाद के पुत्र ध्रुव की कथा को सुनाया कि किस प्रकार भक्त ध्रुव ने मौसी के दुत्कारने के बाद माता सुनीत के कहने पर पांच वर्ष की आयु में भगवान को प्राप्त करने के लिए वन गए तो मार्ग में नारद जी ने परीक्षा ली और बाद में गुरुमंत्र दिया।

आचार्य श्री ने कहा कि यदि जीव को यदि नारद का दर्शन हो जाए तो भगवान का भी दर्शन मनुष्य के लिए दूर नहीं है।

नारद जी ने ध्रुव जी को द्वादशाक्षर मंत्र दिया।

आचार्य श्री ने कहा कि भगवान को प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि किस प्रकार अपने मन को सांसारिक लोगों से हटा कर भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए।

आचार्य श्री ने कहा कि जो भक्त अपना सर्वस्व भगवान को समर्पित कर देते हैं भगवान सदैव उनकी रक्षा करते हैं। मनुष्य के जीवन में भगवान का भजन ही है जो मनुष्य के लिए आवश्यक है।

कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।

इस मौके पर स्वामी रामेश्वरानन्द, डॉ गया प्रसाद दुबे, डॉक्टर संजीव मिश्रा, श्रीमती राधा रानी दुबे, प्राचार्य डॉ राम बदन पांडेय, राम खिलाडी यादव्, श्याम जी दीक्षित, सुभाष मिश्रा, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, कृष्ण दत्त मिश्रा, बृजेश शर्मा, सत्यदेव मिश्रा, अनुज, दिनेश पाठक, अंशु पाठक, पुष्पराज तिवारी, अनिरुद्ध पांडे आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129