मच्छरों से करें बचाव, डेंगू व मलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों का खतरा-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आर सी गुप्ता

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मच्छरों को अपने आसपास न पनपने दें, स्वस्थ रहने के लिए करते रहें बचाव

बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कराएं उपचार

 

मैनपुरी,24 अगस्त 2025।

इन दिनों मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में मच्छरजनित रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण अपने आसपास मच्छरों को न पनपने दें। इनसे बचाव करते रहें। यदि बुखार आए तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सक को दिखाएं। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर सी गुप्ता का।

उन्होंने कहा कि यदि मच्छरों से सावधानी बरतेंगे तो डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे रोगों से बचाव संभव है। डेंगू और फ्लू के ज्यादातर लक्षण एक जैसे ही होते हैं। ऐसे में समय रहते जाँच कराना और सही उपचार कराना आवश्यक हो जाता है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया एडीज मच्छर से फैलता हैं। यह मच्छर दिन में काटता है और कृत्रिम रूप से इकट्ठा हुए पानी में पनपता है। वहीं मलेरिया एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर शाम से लेकर सुबह तक काटता है। यह साफ व ठहरे हुए पानी में पनपता है।

प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने बताया कि विभाग द्वारा मच्छरजनित रोगों व मच्छरों की रोकथाम के लिए टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। लार्वा मिलने पर उनका निस्तारण किया जा रहा है। इसके साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है शहरी क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायतें और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से छिड़काव कराया जा रहा है। साथ में लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि बुखार आए तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं, वहां पर डॉक्टर को दिखाकर ही दवा लें।

 

इन मच्छरों से फैलती है यह बीमारियां

 

डेंगू व चिकनगुनिया- एडीज मच्छर से फैलती हैं। यह दिन में काटता है और कृत्रिम रूप से इकट्ठा हुए पानी में पनपता है।

 

मलेरिया- एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर शाम से लेकर सुबह तक काटता है। यह साफ व ठहरे हुए पानी में पनपता है।

 

जापानी बुखार व फाइलेरिया- यह क्यूलेक्स मच्छरों के काटने से होते है। यह मच्छर रात में काटता है और रुके हुए दूषित पानी में पनपता है।

 

मच्छरों से बचाव के उपाय

 

· घर और कार्यस्थल के आसपास पानी जमा न होने दें।

 

· अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने दें।

 

· कूलर, गमले आदि को साप्ताहिक खाली करके सुखाएं।

 

· गड्ढों में जहां पानी इकट्ठा हो उसे मिट्टी से भर दें।

 

· पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखें।

 

· नालियों में जलभराव रोकें, उनकी नियमित सफाई करें।

 

· जंगली झाड़ियों व घास को नियमित साफ करें।

 

· नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें।

 

· मच्छररोधी उपाय अपनाएं।

 

· शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें।

 

· पीने का पानी उबालकर व छानकर पिएं, पानी के बर्तन को ढककर रखें।

 

· खुले में शौच न करें तथा शौचालय का नियमित प्रयोग करें।

झोला छाप चिकित्सक से बचें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129