केएम विवि में हर घर तिरंगा-हर दिल में तिरंगा के गूंजे उद्घोष 

निर्भय यादव क्राइम ब्यूरो मथुरा

 

मेडीकल छात्र-छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

 

तिरंगा हर नागरिक के मन में देशभक्ति और भावना को करता है अधिक प्रबल : डा. पूरन सिंह

 

मथुरा। स्वतंत्रता के अमृत काल में “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर कान्हा की जन्मस्थली में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अगस्त को सौंख रोड स्थित पाली डूंगरा केएम विश्वविद्यालय में राष्ट्रध्वज को सम्मान देने और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इस तिरंगा रैली में विवि के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ भाग लिया। साथ ही, मेडीकल छात्रों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर “हर घर तिरंगा” अभियान का समर्थन किया। केएम परिसर और रैली का मार्ग तिरंगा मय हो गया, इसके अतिरिक्त विवि की दीवारों एवं सूचनापटों को तिरंगा प्रेरित कला से सजाया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित विवि के प्रति कुलपति डा. शरद अग्रवाल, कुलसचिव डा. पूरन सिंह व मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करना है। साथ ही यह अभियान हमें हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझने का अवसर भी देता है।

मेडीकल छात्रों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “हर घर तिरंगा-हर दिल में तिरंगा” जैसे नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। रैली का संचालन सहायक खेल निदेशक डा. आरके शर्मा ने किया। इस अवसर पर विवि के कई प्रोफेसर तथा कई संकायों के डीन मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129