मैनपुरी जनपद के मशरूम उत्पादन केंद्र में लगी भीषण आग

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी । मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गाँव करपिया में स्थित कपिलमुनि एग्रो फूड्स के मशरूम उत्पादन केंद्र में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। यह केंद्र सात मंजिला दो विशाल ब्लॉक में फैला हुआ है, जहाँ बड़ी मात्रा में मशरूम का उत्पादन होता है।

सुबह करीब 6 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों ब्लॉकों को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के जिलों से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कड़ी मशक्कत के बावजूद, समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।

घटना के समय लगभग 100 कर्मचारी केंद्र पर काम करते हैं, लेकिन सुबह का समय होने के कारण सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इससे केंद्र को भारी नुकसान होने की आशंका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129