समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अरशद हुसैन के नेतृत्व में सीहागांव पहुँचकर घटना की जानकारी ली और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आर्थिक मदद दी।

हरिओम द्विवेदी मंडल प्रभारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अरशद हुसैन के नेतृत्व में सीहागांव पहुँचकर घटना की जानकारी ली और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आर्थिक मदद दी।

प्रतिनिधिमण्डल ने पीड़ित परिवार के मुखिया श्री प्रह्लाद गुप्ता को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और सरकार से भी मांग की कि पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रूपये की आर्थिक मदद करें।

विधानसभा गोण्डा सदर में 3 अगस्त दिन रविवार, थाना इटियाथोक विधानसभा मेहनौन में भीषण दुःखद दुर्घटना में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी जिससे एक ही परिवार के 10 लोग समेत 12 लोगों की मृत्यु हो गयी।

प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सरफराज हुसैन सोनू, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी श्री मसूद आलम खान, राष्ट्रीय सचिव अम्बेडकर वाहिनी श्री अजय गौतम, पूर्व प्रत्याशी सदर श्री हाजी मोहम्मद जकी, सुशीला गौतम, शहान अख्तर, संजय साहू, परवेज़ सलमानी, राजेश यादव, पवन यादव, जयकरन वर्मा, विक्रम शर्मा, कायम अली प्रधान, मासूम अली प्रधान, राजू शाह, अकरम रायनी, कौशलेंद्र सिंह, रवि यादव, राजेश गौतम, विजय कोरी, बलराम यादव, जावेद मंटू,, गौरी शंकर कोरी आदि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129