रेवाड़ी में दामाद ने पत्नी, ससुर और साले पर चाकू से किया वार, हालत गंभीर

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर की गुरुटेक सोसाइटी उस वक्त दहल गई जब एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में घुसकर परिवार के पांच सदस्यों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ससुर और साले की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि पत्नी, मां और भाभी भी घायल हुई हैं। हमले के पीछे पति-पत्नी के बीच तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है।

 

👉 दरवाजा खोलते ही किया हमला

 

घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब पीड़िता ज्योति के पति सुमित ने अचानक उसके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही उसने चाकू से ज्योति पर वार कर दिया। ज्योति की भाभी और मां बीच-बचाव के लिए आईं तो उन पर भी हमला कर दिया। जब ससुर सुरेंद्र सोनी और साला दीपक सोनी आए, तो आरोपी ने उनके सीने पर कई बार चाकू से वार किए। किसी तरह परिवार ने सुमित को अलग किया, जिसके बाद वह अपनी पहले से स्टार्ट खड़ी कार में बैठकर फरार हो गया।

 

👉 पिता और भाई की हालत गंभीर

 

परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र सोनी और दीपक को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें ICU में इलाज दिया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

👉 कोर्ट तक पहुंचा था विवाद

 

पीड़िता ज्योति ने बताया कि उसकी शादी 10 जून 2019 को जींद निवासी सुमित से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सुमित और उसके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मामला कोर्ट तक गया। बेटों की कस्टडी को लेकर भी लंबी कानूनी लड़ाई चली, जो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची। हाल ही में कोर्ट ने बेटे को मां को सौंपा था।

 

👉 रक्षाबंधन पर मायके आई थी पीड़िता

 

ज्योति रक्षाबंधन के एक दिन पहले यानी 4 अगस्त को अपने भाई के साथ मायके आई थी। 5 अगस्त को सुबह आरोपी सुमित घर आया और अचानक हमला कर दिया।

 

👉 तीन के खिलाफ केस दर्ज

 

कसौला थाना के एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुमित, उसकी बहन पूजा और बहनोई तनु के खिलाफ IPC की धारा 115(2), 118(1), 333, 351(2), 3(5)बी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129