पी आर मीणा कोसमा रेलवे स्टेशन अधीक्षक हुए सेवा निवृत भव्य विदाई समारोह का हुआ आयोजन

राजवीर सिंह संवाददाता करहल, मैनपुरी

 

 

मैनपुरी /करहल! जनपद मैनपुरी के उत्तर मध्य रेलवे शिकोहाबाद वाया फर्रुखाबाद मार्ग पर कोसमा रेलवे स्टेशन पर तैनात पी आर मीणा स्टेशन अधीक्षक हुए !सेवा निवृत भव्य विदाई समारोह का स्टेशन परिसर मे आयोजन हुआ! उपस्थित रेलवे डिपार्टमेंट के सभी कर्मचारियों ने तथा अन्य आगुंतकों ने क्रम से सेवानिवृत हुए पी आर मीणा का माल्यार्पण तथा शोल अन्य उपहार भेंट किये कई लोगों ने सिर पर पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया ! स्टेशन अधीक्षक ने उत्तर मध्य रेलवे को 37 साल की सेवा ईमानदारी वफादारी और निष्ठा के साथ निर्वाह करते हुए अपना कार्यकाल बेदाग होकर पूरा किया अनेक जोखिम भरे समय में भी उन्होंने सहास नहीं खोया पूरी हिम्मत और लगन के साथ रेलवे डिपार्टमेंट को बेहतर सेवाएं प्रदान की नेक और सरल स्वभाव के होते हुए अपने संगी साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मिलाकर रेलवे डिपार्टमेंट की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई! पी आर मीणा ने बताया कि रेलवे में पहली जॉइनिंग कनालपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात होकर कार्य प्रारंभ किया उसके बाद अनेक जगह कार्य किया रेलवे आगरा लखनऊ मार्ग पर कोरारा बलराई भोगांव स्टेशनों पर तैनात होकर रेलवे को बेहतर सेवाएं दी! भूले भटके हुए यात्रियों को सही मार्ग दर्शन दिखाया !और उनकी हर संभव सहायता में अपना योगदान किया अग्रणी भूमिका निभाई !नीम करौली रेलवे स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने उपस्थित सभी कर्मचारी अन्य लोगों को संबोधित करते हुए मीना जी के बारे में लोगों को जानकारी दी ! अच्छे स्वभाव तथा व्यक्तित्व के धनी है नेक स्वभाव के व्यक्ति है मीणा जी से सभी छोटे-बड़े कर्मचारी बहुत प्रभावित थे !छोटे कर्मचारियों को हमेशा आदर और इज्जत सम्मान दिया तथा सभी का मार्गदर्शन किया !पी आर मीणा मूल रूप से राजस्थान राज्य के ग्राम मनेमा तहसील हिंडौन सिटी करौली के रहने वाले हैं इनके दो बच्चे और एक बच्ची है !रूपेंद्र मीणा रवि मीणा रवीना मीणा परिवार का पालन पोषण करते हुए !हुए रेलवे का सेवा कार्य पूरा किया भव्य विदाई समारोह में शामिल – गजराज सिंह मीणा ए एस एस/के ओ टू विशाल उद्दीन श्याम मोहन स एम राजीव कुमार चंद्रशेखर शुक्ला S S नीम करोली स्टेशन हरिओम कुमार विमलेश कुमार सुनील कुमार सोनवीर सिंह अनीश बाबू राजीव राकेश कुमार जगदीश सिंह तोमर उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सोनकर थाना घिरोर बीआर अंबेडकर S S करहल रेलवे स्टेशन प्रभात कुमार S M करहल अनिल कुमार त्यागी S S रेलवे स्टेशन अछल्दा शाहबाज खान बरनाहल आदि सभी उपस्थित रहे!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129