एचटेट परीक्षा 2025: रेवाड़ी पुलिस बनी परीक्षार्थियों की मसीहा, तत्परता से चार अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

डायल 112 पर कॉल मिलते ही ERV टीमें बनी सहारा, बारिश और रास्ता भटकने जैसी समस्याओं के बीच छात्रों को मिली राहत

रेवाड़ी। एचटेट परीक्षा 2025 के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए चार परीक्षार्थियों को समय रहते उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाकर मानवीयता और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।

 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार डायल 112 सेवा को परीक्षा अवधि में विशेष रूप से सतर्क रखा गया था, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

 

रेणुका को समय पर पहुंचाया केंद्र:

परीक्षार्थी रेणुका, बहादुरगढ़ निवासी, धारूहेड़ा बस स्टैंड पर बारिश के कारण फंसी हुई थी और परीक्षा में देर होने से घबराई हुई थी। उसने डायल 112 पर कॉल की, जिस पर ERV-586 टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेवाड़ी में समय पर परीक्षा दिलाई।

 

मोनिका को मिला सहयोग:

मीरपुर निवासी मोनिका अपने परीक्षा केंद्र की सही जानकारी न होने से परेशान थी। डायल 112 पर कॉल करने के बाद ERV-579 टीम उसकी मदद को पहुंची और निर्धारित केंद्र पर सही समय पर पहुंचाया।

 

महेश कुमार की मदद:

तिजारा, राजस्थान निवासी महेश कुमार भी बारिश के चलते परीक्षा में लेट हो रहा था। डायल 112 पर सूचना देने पर ERV-579 टीम नई वाली चौक पर पहुंची और उसे माता राजकौर कॉलेज, सहारनवास पहुंचाया।

 

सोनू को मिला सहारा:

पाल्हावास निवासी सोनू बारिश के कारण जौनावास बस स्टैंड पर फंसा हुआ था। ERV-566 टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे यूरो इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित समय से पहले पहुंचा दिया।

 

इन सभी घटनाओं में रेवाड़ी पुलिस की तत्परता, सजगता और संवेदनशीलता ने साबित किया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक सहायता और मानवता में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। सभी परीक्षार्थियों और उनके परिवारों ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए इस सहयोग को अविस्मरणीय बताया।

 

“सेवा, सुरक्षा और सहयोग” की भावना को चरितार्थ करती रेवाड़ी पुलिस परीक्षा के इस महत्वपूर्ण दिन पर आमजन की सच्ची संरक्षक बनकर उभरी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129