जिलाधिकारी ने मैनपुरी वन स्टॉप सेंटर में कई खामियां पाईं: बजट और व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी ।जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज अचानक विकास खंड मैनपुरी परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने शेल्टर पंजिका, मास्टर पंजिका, आवागमन पंजिका का अवलोकन करने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पंजिकाओं को अद्यावधिक नहीं किया जा रहा है, वन स्टॉप सेंटर में आने वाली बालिकाओं का विधिवत् रूप से अंकन नहीं किया जा रहा है, कहीं तिथि गलत अंकित है तो कहीं तिथि अंकित नहीं की गई है, वन स्टॉप सेंटर में रुकने वाली बालिकाओं को खाना भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, बेडशीट भी काफी गंदी है, साफ-सफाई का पूरी तरह अभाव है, जिस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित वन स्टॉप केंद्र की प्रभारी कामिनी यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अभिलेख अद्यावधिक रखे जाएं, वन स्टॉप सेंटर पर आने वाली बालिकाओं को खाना उपलब्ध कराया जाए, बेडशीट की धुलाई के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी ने बताया कि कुछ समय पूर्व तक बालिकाओं को खाना उपलब्ध कराया जाता था लेकिन प्रोबेशन कार्यालय से बजट उपलब्ध न कराने के फलस्वरुप खाना बनना बंद हो चुका है, धनाभाव के कारण बेडशीट की धुलाई, सफाई के कार्य में भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वन स्टॉप सेंटर हेतु उपलब्ध धनराशि का सदुपयोग किया जाए, बालिकाओं को खाना बनवाकर उपलब्ध कराया जाए साथ ही साफ-सफाई, बेडशीट की धुलाई के लिए बजट मुहैया कराया जाए, वन स्टॉप सेंटर का संचालन निर्धारित मानकों के तहत सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी कामिनी यादव, अनिल सक्सैना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129