समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का 30 जुलाई तक करें निपटान – डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए सभी विभागाध्यक्षों को 30 जुलाई तक की समयसीमा दी है। शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीसी ने सोमवार और गुरुवार को लगने वाले समाधान शिविरों में आई शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की।डीसी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग लंबित शिकायतों का गंभीरता से निपटान करें, ताकि आमजन को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के मार्गदर्शन में चल रहे ये शिविर जनता के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। डीसी ने चेतावनी दी कि यदि 30 जुलाई तक शिकायतों का समाधान नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं इन शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उनके स्पष्ट निर्देश हैं कि शिकायतकर्ताओं को बार-बार शिविरों में न आना पड़े। समाधान शिविर जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां नागरिक एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।बैठक में डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129