समाधान शिविर में डीसी ने सुनी जन शिकायतें, मौके पर हुआ वृद्धा की पेंशन का समाधान

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

समयबद्ध और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी अभिषेक मीणा

 

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को लगाए जा रहे समाधान शिविर जिला के आमजन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवाने का अवसर मिल रहा है। गुरुवार को डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए जन शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों को नजरअंदाज करना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी आमजन की शिकायतों के निवारण की दिशा में तत्परता से कार्रवाई कर उन्हें राहत पहुंचाने का काम करें। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से पीपीपी आईडी में इनकम में त्रुटि तथा मेंबर जोड़ने से संबंधित, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया तथा शेष बची शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीईओ आरटीई अधिनियम के तहत दाखिला न देने वाले प्राइवेट स्कूल के खिलाफ करें कार्यवाही : डीसी

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा प्राइवेट स्कूल द्वारा स्कूल में एडमिशन न देने से संबंधित शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे यदि विद्यार्थी शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी नियम और शर्तें पूरी करते हैं तो उन्हें विद्यालयों में दाखिला दिलवाएं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को आरटीई अधिनियम के तहत विद्यार्थियों को नॉर्मस पूरे करने उपरांत भी एडमिशन न देने वाले प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने समाधान शिविर में कुतुबपुर निवासी वृद्धा वर्षा रानी की मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन बनाने के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए और मौके पर ही पेंशन बनवाकर वृद्धा को राहत पहुंचाई। वृद्धा वर्षा रानी ने पेंशन बनवाने पर डीसी अभिषेक मीणा का आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा सरकार की कार्यशैली की सराहना की।

डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में आमजन की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है। समाधान शिविर में एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129