शाहजहांपुर के कलेक्टर ने तुर्की में 150 बीघा सरकारी जमीन को भूमाफियाओं से कराया कब्जा मुक्त

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

#यूपी के शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भूमाफियाओं के चंगुल से लगभग 150 बीघा (25एकड़) सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। शाहजहांपुर की सदर तहसील के गांव तुर्की में 25 एकड़ सरकारी जमीन पर लंबे समय से भूमाफियाओं का कब्जा था। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है अब उसी जमीन पर “सहजन वन” की स्थापना की जा रही है। दी वे आज मौके पर पहुँचकर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस भूमि को योजनाबद्ध ढंग से हरित क्षेत्र में बदला जाए। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को मनरेगा, ग्राम पंचायत, उद्यान विभाग और स्कूली बच्चों की सहभागिता से इस भूमि पर वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा।

 

#जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस पूरे अभियान का उद्देश्य सिर्फ पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी और समर्पित हरित विरासत तैयार करना है। इस वन की देखरेख के लिए मनरेगा के तहत एक केयरटेकर की भी नियुक्ति की जाएगी, इस भूमि पर तारवाड़ और गेट निर्माण जैसे प्रबंध भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि यहां पर लगाया गया हर पौधा सुरक्षित और संरक्षित रह सके। जिलाधिकारी के इस सफल प्रयास की जिलेभर के लोग प्रशंसा कर रहे हैं क्यूंकि शाहजहांपुर के कलेक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह हिंदी की नायक मूवी के अनिल कपूर की तरह ऑन द स्पॉट फैसला कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129