रोहतक में 29 सितम्बर से राज्य स्तरीय सांझी उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। हरियाणवी संस्कृति को संरक्षित और उसका प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से हरियाणा लोक कला संघ, रोहतक, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के सहयोग से राज्य स्तरीय सांझी उत्सव एवं प्रतियोगिता 2025 का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक रोहतक के एण्डी स्टूडियो में आयोजित होगा।

 

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 21,000 रुपये और 10 सांत्वना पुरस्कार (प्रत्येक 2,100 रुपये) रखे गए हैं। यह प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

 

प्रतिभागियों को अपना नाम, पता, आयु और आधार कार्ड की प्रति ई-मेल या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितम्बर 2025 है। आवेदन करने हेतु ईमेल haryanalokkalasangh@gmail.com और मोबाइल नंबर 9812069014 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

डीआईपीआरओ ने आगे कहा कि यह आयोजन हरियाणा की लोक परंपराओं को जीवंत रखने और महिला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ‘सांझी’ हरियाणा की जीवंत लोक परंपरा है, जो राज्य की संस्कृति, आस्था और रचनात्मकता का प्रतीक है। यह उत्सव नई पीढ़ी तक हरियाणा की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत पहुँचाने का अनोखा प्रयास है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129