किशोर न्याय व बाल संरक्षण विषयक कार्यशाला आयोजित

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

“नई दिशा, नई उड़ान” अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की पहल

 

रेवाड़ी, 20 सितंबर।

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार “नई दिशा, नई उड़ान” अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा शनिवार को ए.डी.आर. सेंटर, रेवाड़ी में “किशोर न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015” एवं “लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act)” विषय पर कार्यशाला-कम-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री अमित वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और हर बच्चे को न्याय तक पहुँच व विधिक सहायता प्राप्त करना उसका मौलिक अधिकार है।

 

मुख्य प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती अर्चना कोहली, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, रेवाड़ी उपस्थित रहीं। उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, बाल-मित्रवत कार्यवाही, पुनर्वास और “कानून के साथ संघर्ष में बच्चों” के मामलों के निष्पादन पर विस्तृत जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में किशोर दावों की प्रक्रिया, संवेदनशील निपटान, जमानत-अपील, मित्रवत गिरफ्तारी एवं पेशी, आयु सत्यापन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल कल्याण समिति एवं अन्य विभागों के बीच समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पैरा लीगल वॉलंटियर्स की भूमिका ‘प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता’ के रूप में विशेष रूप से रेखांकित की गई।

 

श्री हरीश कुमार शर्मा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, रेवाड़ी ने प्रतिभागियों को जमानत, अपील और किशोर न्याय बोर्ड में प्रभावी विधिक पैरवी से संबंधित पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

 

इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलंटियर्स, मध्यस्थ अधिवक्ता, विशेष किशोर पुलिस इकाई, LSUC एवं LSUM के सदस्य मौजूद रहे।

 

कार्यशाला के दौरान यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 के माध्यम से कोई भी बच्चा या उसका परिजन निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है।

 

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने संदेश दिया कि बाल अधिकारों की रक्षा ही समाज के समुचित विकास की आधारशिला है और इसके लिए संवेदनशीलता, समर्पण एवं समन्वय आवश्यक है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129