दानवीर भामाशाह की जयंती पर सर्वोच्च करदाता व्यापारियों को डीएम ने किया सम्मानित

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर खीरी

 

लखीमपुर खीरी । दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला प्रशासन और राज्य कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में जिले के व्यापारियों सहित विभिन्न वर्गों की बड़ी भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन और दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग भी सभी ने एक साथ देखी और सुनी, जिसमें मुख्यमंत्री ने भामाशाह के राष्ट्रभक्त चरित्र और ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि भामाशाह का त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा भाव आज के युग में भी उतना ही प्रासंगिक है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद लखीमपुर डॉ इरा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में दानवीर भामाशाह के जीवन मूल्यों, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि भामाशाह जैसे महान दानवीरों के कारण ही इतिहास में देश ने अनेक बार संकटों से मुक्ति पाई।

 

कार्यक्रम में उपायुक्त राज्यकर राजनाथ तिवारी, चरण सिंह वर्मा, सहायक आयुक्त सत्य प्रकाश पांडे, भानु प्रकाश, चंद्रभानु सरोज, राज्य कर अधिकारी बैजनाथ, अवनीश चौधरी, रामप्रसाद, सुंदरलाल, उपायुक्त उद्योग उज्जवल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129