सिटी पार्क में प्रातः काल से ही मचने लगी राधानाम की धूम, हुआ वृन्दावन जैसा वातावरण ।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा

सिटी पार्क में प्रातः काल से ही मचने लगी राधानाम की धूम, हुआ वृन्दावन जैसा वातावरण

कृष्णानगर कॉलोनी के श्रीकृष्णा मन्दिर की प्रतिदिन की प्रभातफेरी का दिव्य भव्य स्वागत आज मनमोहन अरोरा के परिवार ने अपने सिटी पार्क स्थित निज आवास पर किया ।

सुबह सबेरे ही अरोरा का परिवार मन्दिर पहुंचा और वहाँ से श्री लड्डू गोपाल व बरसाने वाली को अपने घर में ले गए और घर पर स्वागत पूजन अर्चन करने के पश्चात श्री राधानाम संकीर्तन मण्डल के सदस्यों द्वारा सुन्दर सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई । कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने श्री गणेश जी की स्तुति करने के बाद गोपाल राधा कृष्ण गोविंद गोविंद कृष्ण, गोविंद गोविंद कृष्ण गोविंद गोविंद, भजन गाया फिर गौरव अरोरा ने घनश्याम तुम ना आये,जीवन ये बीता जाये भजन गाया और उसके बाद शिवांश गुप्ता ने लाडली अपने चरणों में रख लो मुझे, इस पतित का भी उद्धार हो जायेगा भजन सुनाया और देवेन्द्र खुराना ने मुरली वाला साडा साईं वे,असा ला लियां यारियां,ला लइया यारियां जग तो नियारियां,भजन सुनाया और मनमोहन अरोरा ने राधा रानी से मिलना बड़ा जरुरी भजन गाया तथा अंकित सचदेव ने मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा तुम भी आना मेरे घर आज श्याम आएंगे भजन गाया और मस्ती बिखेरी फिर नवीन सचदेव ने बांके बिहारी जी के भक्तो को मेरा प्रणाम, लिखा है जिन्होंने, जीवन बिहारी जी के नाम भजन सुनाया जिस पर उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया और अंत में मेरी भरी मटकिया लै गयो रे,लै गयो बंशी वालो मेरी भरी मटकिया लै गयो पर मटकी से टॉफी निकाल निकाल कर लोगों को बांटी गयीं और फूलों की होली खेली गई । अंत में आरती हुई एवं उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने भण्डारा प्रसाद भी ग्रहण किया । मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट अरुण खंडेलवाल,पवन ग्रोवर व राजकुमार धवन और प्रेम नारंग के द्वारा मनमोहन अरोरा के परिवार को प्रदान की गई ।मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल मंगलवार की प्रभातफेरी का आयोजन श्रीमती रेशमा कौशल (मोहित मार्ट क्रॉकरी) के परिवार द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी हुंडालखेल स्थित उनके निज आवास पर किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में डॉली अरोरा,शुभम अरोरा,मयंक अरोरा, संजीव सचदेव, ममता सचदेवा,सुरभि अरोरा, आयुषी जैडवानी,शौर्य जैडवानी, कृषव, माहिर, रूपेश बोहरा,संजय सेठी,विनोद गोयल तथा कई रिश्तेदार एवं कृष्णानगर मन्दिर कमेटी के सदस्य एवं कॉलोनी के तमाम भक्तगण उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129