रेवाड़ी भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया 25 जून 1975 को इमरजेंसी को लोकतंत्र की हत्या का दिन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। 25 जून देश में आपातकाल लगाए जाने की 50वीं बरसी पर रेवाड़ी के भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जनता टीवी से विशेष बातचीत करते हुए 25 जून 1975 को “भारतीय लोकतंत्र का काला दिन” करार दिया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी देश के प्रजातांत्रिक ढांचे पर हमला थी, जिसमें लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी।

 

लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा – “इमरजेंसी के दौरान हमारे पूर्वजों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल की यातनाएं झेली। प्रेस की आज़ादी को कुचला गया, नागरिक अधिकार छीन लिए गए और पूरे देश में भय का माहौल था। कोई भी सुरक्षित नहीं था।”

 

 

 

उन्होंने युवाओं को देश के इतिहास से सीखने की अपील करते हुए कहा कि “लोकतंत्र की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है, और इमरजेंसी हमें यह याद दिलाती है कि तानाशाही मानसिकता का डटकर विरोध जरूरी है।”

 

 

विधायक ने इस मौके पर शहीद लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129