एसपी ने सेवा कार्यो के लिए व्यापारियों को किया सम्मानित

अभिषेक गुप्ता शाहजहांपुर

यातायात माह का हुआ समापन समारोह 

शाहजहांपुर। पुलिस लाइन सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से यातायात माह के समापन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुधीर जयसवाल उपस्थित थे। समारोह में ट्रैफिक इस्पेक्टर चंद्र किरण यादव यातायात माह में सहयोग के लिए संगठन महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम व पदाधिकारियों को शील्ड प्रदान की एवं महानगर सचिन बाथम,महामंत्री सुरेंद्र सेठ, अशोक गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर एसपी सिटी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी के साथ यातायात के नियमों का स्वताः पालन करना चाहिए, चालान करना या जुर्माना करना पुलिस का ध्येय नहीं होता ,मजबूरी में जब यातायात नियमों की अवहेलना की जाती है तो पुलिस को चालान करना पड़ता है। व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा यातायात नियमों के बारे में लगभग हर गाड़ी चलाने वाला जानकारी रखता है वह यह की गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग ना करें दो पहिया वाहन पर तीन सवारी ना बैठे स्पीड को कंट्रोल में रखें आदि जानकारियां सभी के पास होती हैं। किंतु फिर भी लापरवाही से नियमों की अवहेलना की जाती है। बाथम ने कहा कि यातायात जागरूकता अभियान केवल नवंबर तक सीमित नहीं रहेगा ये पूरे वर्ष हर बाज़ार में होल्डिंग लगाया जायेगा ।

महामंत्री सुरेंद्र सेठ ने कहा की महानगर में सीवर लाइन डालने के दौरान सड़कों को खोदा जा रहा है लेकिन पुलिस के जवान व होमगार्ड के जवान बड़ी मेहनत से ट्राफिक को कंट्रोल कर रहे हैं जिनके लिए संगठन उनका धन्यवाद अदा करता है। कार्यक्रम के दौरान ऑल सेंट ,किड्स जोन इंटरनेशनल स्कूल ,लीड कॉन्वेंट, ग्रीन वैली ,सुदामा विद्या स्थली ,संजय सरस्वती ,जीएफ़ कॉलेज ,दून इंटरनेशनल ,ऑस्कर ग्लोबल ख़ुदागंज ,इसलामिया ,जी आई सी आदि कई स्कूलों के बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर व्यापारियों में नारायण दास गुप्ता शशांक कौशिक, अनिल गुप्ता(प्रधान),रितेश खण्डेलवाल,लकी खाँ,महेंद्र दुबे,मधुरेश गुप्ता, विनीत अवस्थी,फुरकान ,इकबाल खान लकी,अशोक गुप्ता, अजय गुप्ता ,तुषार गुप्ता , गोपाल मल्होत्रा , तारिक ख़ान आदि पदाधिकारीं शामिल हुए संचालन नरेंद्र सक्सेना ने किया अंत में आये हुए सभी लोगो का महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने सभी का आभार व्यक्त किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129