डीएसपी राज सिंह ने डिंग थाना में सरपंचों संग की बैठक, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

सिरसा। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सहारन के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसपी राज सिंह ने डिंग थाना परिसर में सरपंचों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया।

बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी राज सिंह ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसे जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि जब तक हम सब मिलकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तब तक नशा मुक्त समाज की कल्पना अधूरी रहेगी।

डीएसपी ने सरपंचों से आह्वान किया कि नशे के विरुद्ध चल रहे इस अभियान में ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं एवं युथ क्लब अग्रणी भूमिका निभाएं, ताकि समाज को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में चल रही मुहिम के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा एवं खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वहीं अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल की है। ऐसे युवकों का स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें दोबारा समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

बैठक में डीएसपी राज सिंह ने सरपंचों से कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले ले कि न तो वह स्वयं नशा करेगा और न ही अपने आसपास नशा बिकने देगा, तो निश्चित रूप से समाज नशा मुक्त होगा।

इसके साथ ही उन्होंने गांवों में चोरी एवं अन्य आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि के समय टिकरी पहरा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि रात के समय कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस अवसर पर डिंग थाना प्रभारी सहित क्षेत्र के अनेक गांवों के सरपंच एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129