आगरा महानगर में नगर निगम कार्यालय के पास लगे कूड़े के ढेर

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

 

वार्ड 48 क्षेत्र में सफाई कर्मचारी कूड़े के ढेर में आग लगा कर रहे जिम्मेदारी पूरी

 

नगर निगम उच्च रैंकिंग के लिए प्रयासरत है, वहीं स्वच्छता के संदेश के सामने कूड़ा इक्कठा कर जलाया जा रहा है।

 

 

आगरा । नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के चलते आजकल आगरा महानगर में जगह जगह कूड़े के ढेर देखना आम बात हो महानगर की पोच कालोनियों में कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। सफाई कर्मचारी सफाई के नाम पर खानापूरी करते नजर आ रहे हैं। और निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही का खामयाजा महानगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इलाके में जहां कूड़े के ढेर लगे वहां लोगों का निकलना दूभर हो गया है। आम नागरिकों का कहना है। कूड़े के ढेर के कारण उनके बच्चों में बीमारी फैल सकती है गंदगी और बदबू से लोगो का जीना मुश्किल हो गया है। पुनीत पर्व अम्बेडकर जयंती पर नगर निगम के मोतीलाल नेहरू रोड, आगरा के कार्यालय के पास पीछे कूड़ा जल रहा है। लपटें निकल रही हैं। नगर निगम से संबंधित कर्मचारियों से पूछने पर उत्तर मिला, रात को किसी ने लगा दी। जब नगर निगम के ऑफिस के ठीक पीछे जहां कूड़ा इक्कठा किया जाता है, यहां ये हाल है तो बाकी जगह कैसे स्वच्छता और पर्यावरण का ख्याल रखा जाएगा। नगर निगम उच्च रैंकिंग के लिए प्रयासरत है, वहीं स्वच्छता के संदेश के सामने कूड़ा इक्कठा कर जलाया जा रहा है। यह एरिया नगर निगम वार्ड ४८ में आता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129