पूर्व विधायक के पिता का निधन,शव यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

तरंग गुप्ता शाहाबाद

शाहाबाद(हरदोई)।जिले के शाहाबाद क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक/चेयरमैन आसिफ खा बब्बू के पिता हाजी याकूब अली खा का बुधवार को निधन हो गया।लगभग 94 वर्षीय याकूब अली खा पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ्य थे और उनका उपचार लखनऊ में पीजीआई और जीसी हॉस्पिटल में चल रहा था।जीसी हॉस्पिटल में ही उन्होंने आखरी सांस ली।बुधवार को सुबह 6 बजे उनका पार्थिव शरीर शाहाबाद निवास लाया गया।निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई क्योंकि पूर्व विधायक के पिता काफी मिलनसार और सभी से हितप्रेम करने वाले व्यक्ति थे और वे आम की बागवानी के बहुत बड़े शौकीन थे,आम की विभिन्न वैरायटी को अपने बागों में पैदावार करवाकर अपने सैकड़ों मिलने वालों को उसके स्वाद का आनंद दिलवाते थे।अपने पुत्र की गैरमौजूदगी में आवास पर आने वाले जरूरतमंदों की हर संभव मदद करना उनकी आदत थी।उनके निधन की सूचना पर लोगों की बड़ी भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए पूर्व विधायक आवास मो0 बलाईकोट पर पहुंचने लगी।पूर्व विधायक के चाहने वालों ने दुख के समय पर उनको ढांढस बधाया और उनको सांत्वना दी।हजारों की भीड़ में उनकी शव यात्रा को उनके मोहल्ले में ही स्थित कब्रिस्तान लाया गया और गमगीन माहौल में हाजी याकूब अली को सुपुर्दे ए खाक किया गया।शव यात्रा में पूर्व विधायक के इष्ट-मित्र,परिजन,हजारों समर्थकों शामिल थे।उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना प्रकट किया है।पूर्व विधायक के आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान,एमएलसी जासमीर अंसारी,पूर्व सांसद ऊषा वर्मा,पूर्व विधायक ताहिर सिद्दीकी,पूर्व विधायक अवधेश वर्मा,पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद,पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप,अधिशासी अधिकारी आर आर अंबेश,पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी,नलिन गुप्ता,प्रबंधक हर्ष पांडे,पूर्व प्रधानाचार्य करुणा शंकर शुक्ल,प्रधानाचार्य गोविंद बाजपेई,पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामजी तिवारी,अवधेश नारायण पाठक,भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गंगाराम राठौर,अखिलेश पाठक,इंसराम अली,पूर्व अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति हरिनाथ त्रिपाठी,दिलीप अग्निहोत्री,अशोक पाठक,सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली,जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश पाठक,सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश रस्तोगी,कांग्रेसी नेता कमलेश चन्द्र रस्तोगी,लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा,व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा,डॉ एमएल गुप्ता,डॉ दीपक मिश्रा,डॉ श्री प्रकाश गुप्ता,डॉ मुन्नन,डॉ कमलेश ठाकुर,अध्यक्ष वैश्य समाज विनोद गुप्ता,रानू गुप्ता के साथ दर्जनों सभासद आदि शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129