डॉ0 भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। डॉ0 भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया मैनपुरी में जनपद नोडल अधिकारी/ प्राचार्य डॉ० एस० पी०सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ० प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा प्रभारी डाॅ० प्रमोद कुमार ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारीगण एवं छात्र- छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ० एस० पी० सिंह ने सभी को यातायात के नियमों के पालन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनना चाहिए, साथ ही पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेल्मेट पहनना चाहिए। कभी भी शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए।एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ० जय प्रकाश यादव ने कहा कि वाहन के स्वास्थ्य का नियमित जांच कराना चाहिए। ट्रैफिक सिग्नल का अनुसरण करना चाहिए। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के साथ सभी को जागरूक किया। डाॅ० जितेंद्र पाठक ने कहा कि सभी को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। घायल व्यक्तियों के लिए गोल्डेन आवर का अत्यधिक महत्व है, इस दौरान इलाज होने से जिन्दगी बचायी जा सकती है। डाॅ० गीता देवी ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर हम स्वयं व दूसरों के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ०अजय प्रताप सिंह, डाॅ० जितेन्द्र पाठक, डॉ० जगजीवन राम, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ० जय प्रकाश यादव, डाॅ०गीता देवी, शिवनंदन सिंह, अरुण कुमार, छात्र छात्राएँ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129