संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला युवक का शव

अमित राठौर सांडी

 

मां ने चाचा पर लगाया हत्या करने का आरोप

 

साण्डी थाना क्षेत्र के एक गांव में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

साण्डी थाना क्षेत्र के बंजारन पुरवा गांव निवासी लइक पुत्र अतीक 22 वर्ष का घर के अंदर बेड पर पड़ा शव मिला मामले की जानकारी परिजनों को मिलते ही हड़कंप मच गया भाई ने आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

 

मां ने चाचा पर लगाया हत्या करने का आरोप

 

मृतक की मां सोफिया ने अपने देवर बबलू पर चुनावी रंजिश को लेकर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है वहीं मृतक की मां ने बताया है पहले मेरे लड़के को गांव के बाहर बुलाया उसके बाद मेरे दूसरे वाले मकान में ले जाकर मार कर बेड पर डाल दिया है इसके बाद हमें सूचना दी गई मृतक की मां ने बबलू पर चुनावी रंजिश को लेकर अपने ऊपर भला करने की भी आरोप लगाया है जिसमें दोनों के बीच सुलह समझौता भी हो चुका है

 

मां ने बताया है आठ माह पहले मेरे लड़के की हुई थी शादी

 

मृतक की माने बताया कि मेरा लड़का कंगन चूड़ी का कानपुर फर्रुखाबाद दिल्ली आज कई शहरों में जाकर चूड़ी बेचने का काम करता था और पति-पत्नी में आए दिन विवाद भी होता रहता था और कल दिन में पति-पत्नी में विवाद हुआ उसके बाद मेरी बहू की नानी रूपा अपने घर लेकर चली गई थी!

 

थाना प्रभारी छोटेलाल ने कहा युवक ने किया आत्महत्या

 

सांडी थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया है की बंजारन पुरवा गांव में रात को सूचना मिली थी एक युवक घर के अंदर कमरे पर बेड पर शव पड़ा मिला है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मौके पर ही रस्सी व चाकू भी बरामद किया गया है शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129