प्रयागराज महाकुम्भ के भव्य आयोजन को सफल बनाने वाले पुलिस कर्मियों को उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाहाबाद ने किया सम्मानित 

मोहित गुप्ता मण्डल ब्यूरो

 

हरदोई :- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज संगम महा कुम्भ बहुत ही भव्यता से संपन्न हुआ। सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर इसकी व्यवस्था की गयी थी। देश के कोने कोने से साधू संत, महात्माओं ने अपने अखाड़े महाकुम्भ में लगाए थे। सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश विदेश से आये 65 करोड़ से अधिक श्रद्धांलुओं ने संगम में स्नान किया। इस महाकुम्भ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हजारों पुलिस कर्मी तैनात किये गए। जिन्होंने दिन रात ड्यूटी करके आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाकुम्भ भले ही इतने बड़े भव्य आयोजन का श्रेय सरकार को जाता है, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर इतने व्यवस्थित ढंग से आयोजन को सफल बनाने के असली हक़दार ये पुलिस कर्मी हैं। जिन्होंने निरंतर खड़े रहकर करोड़ों लोगों की भीड़ को कंट्रोल किया है, भटके हुए लोगों को रास्ता बताया, बिछड़े हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया, करोड़ों की भीड़ को बल का प्रयोग किये बिना नियंत्रित किया। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश के इस विशालकाय आयोजन को सफल बनाकर विश्व रिकार्ड बनाया।

शाहाबाद के भी कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ के भव्य आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया गया। शाहाबाद पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उद्योग व्यापार मंडल ने उन्हें सम्मानित करने का मन बनाया। उद्योग व्यापार मंडल शाहाबाद द्वारा क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा के साथ महाकुम्भ ड्यूटी करने वाले 3 महिला पुलिस कर्मियों समेत 19 पुलिस कर्मियों को *महाकुम्भ 2025 प्रशस्ति पत्र* एवं मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया गया। उद्योग व्यापार मंडल इन पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, महामंत्री संजीव बांगा, कोषाध्यक्ष छुन्ना भईया, उपाध्यक्ष राजकुमार सक्सेना, आदित्य सिंह, आई टी सेल अध्यक्ष मोहित गुप्ता, राजू वर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, साजिद अली, नेहाल वारसी, अर्जुन गुप्ता, रजत गुप्ता, हरिबोल गुप्ता इत्यादि कई व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129