जनपद शाहजहांपुर की छ :विधानसभाओ में PDA चर्चा कार्यक्रम की समीक्षा कर आज दिनांक 7 मार्च 2025 को जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला समाजवादी पार्टी व महानगर समाजवादी पार्टी की संयुक्त रूप से मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव जी के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 से चल रहे जनपद शाहजहांपुर की छ :विधानसभाओ में PDA चर्चा कार्यक्रम की समीक्षा कर आज दिनांक 7 मार्च 2025 को जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला समाजवादी पार्टी व महानगर समाजवादी पार्टी की संयुक्त रूप से मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई….!

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ पर मजबूती के साथ वोट बढ़ाने का काम करना व प्रदेश की भाजपा सरकार में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई….!

 

इस मौके पर 132 जलालाबाद विधानसभा निवासी डॉक्टर सूचि कश्यप जी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी द्वारा लखनऊ पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी में शामिल कराए जाने पर आज मीटिंग में सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान,पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,शारदा राज पासी,गायत्री वर्मा सहित पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों ने बुके देकर व फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया….!

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि जो पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता अपने बूथ को जीतने का काम करता है उसका सबसे बड़ा सम्मान होता है और पार्टी के लिए वही सम्मानजनक व्यक्ति होता है उन्होंने कहा मौजूदा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जनपद शाहजहांपुर में अपराधों का ग्राफ बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है….!

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और निष्ठा से अभी से ही आगामी 2027 के विधानसभा के चुनाव में जुड़ जाए आने वाला समय समाजवादी पार्टी का ही है….!

 

इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों का लगातार शोषण हो रहा है…!

 

इस मौके पर बैठक में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव, महिला सभा की पूर्व जिला अध्यक्ष गायत्री वर्मा,शारदा राज पासी, रामवीर सिंह सोमवंशी,सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष उत्पल यादव,सपा नेता लखन प्रताप सिंह, महावीर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदि में विचार व्यक्त किया….!

 

इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह,सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेन्द्र कुमार बाजपेई, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद प्रधान,जिला पंचायत सदस्य पिंटू यादव,डॉ विनोद राठौर, डॉक्टर सूचि कश्यप,लल्ला सिंह यादव,सपा युवज़न सभा के राष्ट्रीय सचिव पार्थ यादव,सत्येंद्र कुमार यादव,सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी,सर्वेश श्रीवास्तव,संतोष कुमार पाल,राजपाल भोजवाल,महावीर सिंह यादव, रामनिवास यादव, विपिन यदुवंशी, राजू सिंह, टिंकू सिंह,मनोज शंखवार,अनिल दास,राजकुमार नगर अध्यक्ष पुवाया ,विपिन यादव,मोहम्मद फैसल,अरशद खान, सैयद शकील मियां, सुनील यादव,अतुल मौर्य,राजू दीक्षित, सर्वेश कुमार यादव,बी. एल गौतम, डॉ जितेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता,खिजर महबूब खान उर्फ चंदू, अनिल दास, अनिल कुमार वर्मा,तालिब पठान,कमल मिश्रा मांगू,नरवीर पाल,मोहम्मद शाहनवाज जिलानी, रानू खान,नईम खान, इश्तियाक अंसारी, गुफरान खान,अलीमुरहमान, अनिल कुमार,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, महावीर सिंह यादव,सुरेंद्र सिंह जाटव एडवोकेट,शब्बन अंसारी, सुरेंद्र कुमार, वीरेश सिंह यादव,राजू पाठक, सरताज अली इदरीसी, यश मौर्य, गुलफाम अल्वी,आरिफ खान आदि मौजूद रहे…!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129