कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए हिमानी कुलश्रेष्ठ बनी क0ऑ0 ग्रेड-बी (सहा. उप निरीक्षक), कंधे पर लगा स्टार

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

कोतवाल धन सिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मेरठ में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए हिमानी कुलश्रेष्ठ को हाल ही में पदोन्नति मिली है। अब वे कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी (सहा. उप निरीक्षक) के पद पर कार्यरत होंगी। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे पुलिस स्टाफ ने खुशी का इजहार किया।

हिमानी कुलश्रेष्ठ की भर्ती वर्ष 2017 में हुई थी। उन्होंने लगातार मेहनत और लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी (सहा. उप निरीक्षक) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

एक विशेष समारोह में आईoजीo मेरठ, भारती सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ विभा सिंह ने हिमानी कुलश्रेष्ठ के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पूरे पुलिस स्टाफ ने हिमानी कुलश्रेष्ठ को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिमानी कुलश्रेष्ठ ने इस पदोन्नति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पुलिस विभाग के लिए ईमानदारी और निष्ठा से काम करती रहेंगी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में मौजूद समस्त पुलिस स्टाफ के लोग मौजूद रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129