माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी पहुंचे पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम मथुरा

यज्ञदत्त चतुर्वेदी मथुरा

प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज फरह के नगला चन्द्रभान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में आयोजित पंडितके माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज फरह के नगला चन्द्रभान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के स्मारक पहुँचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया तथा पुष्प व मल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात मा० मुख्यमंत्री जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन किया। औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में उन्होंने वस्त्रालय कक्ष देखा, जहां पर सिलाई मशीन, शर्ट, कुर्ते आदि का अवलोकन किया। औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में उन्होंने विभिन्न औषधियों का जायजा भी लिया।

प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला (विराट युवा सम्मेलन) में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के ऐसे महापुरूष का जिन्होंने स्वतंत्र भारत को भारत की एक दृष्टि दी, भारत और भारतीय एकता के बारे में उन पक्षों से अवगत कराने का कार्य किया, जिस पर विकसित भारत की आधारशिला टिकी है, ऐसे अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पवित्र स्मृति महोत्सव के साथ हम सब यहां पर जुड़ रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की समग्र दृष्टि भारत और भारतीयता के प्रति जो थी, आज भारत में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, इस परिवर्तन के पीछे यह वही जीवन दृष्टि है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने 1950 के दशक में स्वतंत्र भारत को और उस समय के राष्ट्रीय नेतृत्व को बड़ी प्रखरता के साथ प्रदान किया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जो सपना था कि हर हाथ को काम और हर खेत को पानी। अर्थ नीति का आधार स्वदेशी होना चाहिए। जो दृष्टि/विजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने 1950 और 1960 के दशक में भारत के राजनैतिक नेतृत्व को, समाज जीवन को जो दृष्टि दी थी, आज उसी का परिणाम है कि पिछले 11 वर्ष में हम सबने बदलते भारत को देखा है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होता है, जब भारत आज मा० प्रधानमंत्री जी के वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी के मंत्र को सुनता है और उसको प्रभावी ढंग से जमीनी धरातल पर उतारते हुए देखता है। पिछले 11 वर्षों में भारत ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मा० पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कार्य किया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से गांव गांव की कनेक्टिविटी सुदृढ़ की गई है। अंतिम पायेदान पर खड़े व्यक्तियों के लिए अन्त्योदय, अन्नपूर्णा, बीपीएल आदि योजनाएं चालू करके लाभान्वित किया गया था।

मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सर्वोच्च चार अर्थव्यवस्था में शामिल है और अगले साल तक भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। युवाओं, किसानों, व्यापारियों, श्रमिकों आदि के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। सभी के हितों के लिए सरकार कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के मंत्रों में असंभव को संभव बनाने का मंत्र छुपा हुआ है। जिसको आत्मसात करते हुए मा० प्रधानमंत्री जी ने भारत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 5.50 वर्षों से लगातार 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन प्रदान किया जा रहा है। हर महीने गरीब भारतीय के घर में पांच किलो राशन फ्री में उपलब्ध हो जाता है। 11 करोड़ अन्नदाता किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। किसानों को उपज का दाम दिया जा रहा है। लागत का देढ़ गुना दाम उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। श्रमिकों को उनकी सामाजिक सुरक्षा की बीमा की स्कीम से जोड़ने का काम हुआ है। युवाओं के लिए मिशन रोजगार के साथ साथ स्टॉटअप और स्टैण्डअप जैसी योजनाओं ने उनके जीवन में एक नया परिवर्तन लाया है। आज भारत युवा जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बन गया है।

नारी गरिमा / सशक्तिकरण / सम्मान / सुरक्षा के लिए बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, फिट इण्डिया, खेलों इण्डिया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम आदि अनेक कार्यक्रम संचालित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में सैकडों की संख्या में महिलाओं द्वारा रेडीमेड गारमेंट्स के माध्यम से अपने जीवन को स्वावलम्बन के मार्ग में प्रशस्त करते हुए दूसरों को प्रेरणा बनी हुई हैं। गौ आधारित खेती स्वदेशी का बेहतरीन मॉडल है। स्वदेशी है, तो सशक्त है। स्वदेशी है, तो स्वावलम्बन भी है। स्वावलम्बन है, तो स्वाधीनता हमारी बनी हुई है। स्वाधीनता बनी हुई है, तो सशक्त होने से दुनिया की कोई ताकत हमें रोक नहीं सकता है और यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मंत्र था। मा० प्रधानमंत्री जी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्स बनाया है, जिसकी प्रेरणा डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से मिलती है। मा० प्रधानमंत्री जी ने कश्मीर को आज धरती का स्वर्ग बनाने का कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार आई, तो मा० प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान भी हुए।

मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज स्मृति महोत्सव मेला में जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां पर गौ आधारित खेती, औषधियां एवं मातृशक्ति के स्वावलम्बन के इस अभिनव कार्यक्रम को नजदीक से जानने और देखने का अवसर प्राप्त हुआ है। भारत आज से 300 साल पहले दुनिया की नम्बर एक अर्थव्यवस्था हुआ करता था। दुनिया की जीडीपी में भारत का हिस्सा 25 प्रतिशत से अधिक हुआ करता था, लेकिन सन् 1800 आते-आते भारतीयों का जो शोषण हुआ, भारतीय उद्योगों को नष्ट कर दिया गया, भारत की कृषि को विदेशी यंत्रों के भरोसे छोड़ दिया गया। धीरे धीरे करके ऐसी स्थिति पैदा होती गई कि सन् 1800 आते-आते हमारे उद्योग बंद होते गये। पहले भारत आधी आबादी कृषि पर तथा आधी आबादी स्वदेशी उद्योगों पर निर्भर होकर के स्वावलम्बन और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत करती थी। विदेशी हुकूमत ने देश के विकास की जड़ों को कमजोर करके हिलाकर रख दिया था। 1947 में दुनिया की जीडीपी में भारत का हिस्सा सिर्फ 04 प्रतिशत रह गया था। पिछले 78 सालों में भारत ने अपने विकास यात्रा को आगे बढ़ाया। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी उभरती हुई तेजी के साथ बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में अपने आपको स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभा रहा है, जिसमें एक जनपद एक उत्पाद महत्वपूर्ण योजना हैं। ओडीओपी ने स्वदेशी को बढ़ावा दिया है तथा रोजगार का सृजन किया है। स्मृति महोत्सव मेला में चारों तरफ स्वदेशी स्टॉल लगे हुए हैं, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के स्वदेशी मॉडल को साकार करता है। जब देश आजाद हुआ था, तब उत्तर प्रदेश देश के सबसे संपन्न राज्यों में गिना जाता था। देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का शेयर 14 प्रतिशत हुआ करता था, लेकिन धीरे-धीरे यह घटता गया तथा उत्तर प्रदेश देश की सातवीं या आठवीं अर्थव्यवस्था बन गया था। पिछले 08 वर्षों में मा० प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नये सिरे से कार्य होना प्रारम्भ हुआ है और आज यह परिणाम है कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी नम्बर की अर्थव्यवस्था बन गया है। एक जनपद एक उत्पाद योजना ने उत्तर प्रदेश को देश की दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाई है। एक जनपद एक उत्पाद योजना स्वदेशी मॉडल है।

मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब हम हस्तशिल्पी / कारीगर से उत्पाद खरीदते हैं, तब हमारा पैसा हमारे हस्तशिल्पी / कारीगर के जेब में जायेगा और वह देश के विकास में लगेगा। जब आप विदेशी वस्तु खरीदते है, तो उसका मुनाफा विदेश जायेगा और फिर वही मुनाफा भारत के अन्दर आकरके आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद में इस्तमाल हो सकता है। हमें स्वदेशी को अपनाना चाहिए, जो भारत को समृद्ध और सशक्त बनने में योगदान देगा। आगामी पर्वो पर स्वदेशी उत्पादों को खरीदें तथा अतिथियों को गिफ्ट के रूप में स्वदेशी वस्तुओं को भेंट करें। स्वदेशी उत्पादों को गिफ्ट के रूप में भेंट करने से हस्तशिल्पियों को लाभ होगा तथा स्वदेशी का प्रचार प्रसार भी होगा। एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत 96 लाख यूनिट कार्य कर रही है, जिसमें 02 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। मा० प्रधानमंत्री जी ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप के नये ईको सिस्टम को विकसित किया है। आज भारत स्टार्टअप में दुनिया की तीसरी बड़ी शक्ति के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में गौ आधारित उत्पाद बनाये जा रहे है, यह भी एक स्टार्टअप है। गौ आधारित उत्पाद धीरे-धीरे करके नई कार्य संस्कृति को आगे बढ़ायेगा। लोगों के जीवन में इसके माध्यम से नई प्रवृत्ति पैदा होगी और यह चीजें आगे बढ़ेगी तथा धीरे-धीरे करके ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे, जो अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने आज से 70/60 साल पहले देखा था और उत्तर प्रदेश और देश वासियों को दिया था।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि युवाओं को रोजगार/नौकरी की गारंटी तो है ही तथा युवाओं को अध्ययन के दौरान पीएम एवं सीएम इंटर्नशिप योजना भी उपलब्ध कराई गई है। उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में कार्यरत सभी सफाईकर्मी तथा संस्थान में कार्यरत आउटसोर्स व संविदाकर्मियों को न्यूनतम मानदेय देने जा रही है। युवाओं व कार्मिकों का शोषण नहीं होना चाहिए। युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (सीएम युवा योजना) चलाई गई है, जिसमें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उत्तर प्रदेश के 70 हजार युवा उक्त योजना का लाभ ले रहे हैं। आज का समय युवाओं का समय है। इस मामले में दुनिया में भारत देश सौभाग्यशाली है। भारत में सबसे अधिक युवाशक्ति है और उत्तर प्रदेश सबसे अधिक युवा ऊर्जा का केन्द्र बिन्दु है। हमारी कुल आबादी का 60 प्रतिशत युवा है। यह युवा अत्यन्त ऊर्जावान एवं प्रतिभाशाली है।

मा० प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत बनाने का संकल्प देश के युवाओं को दिया है। विकसित भारत का यह संकल्प जिसमें विरासत का सम्मान होगा, गुलामी के चिन्हों को समाप्त करेंगे, एकता और एकाग्रता के लिए कार्य करेंगे। सेना, अर्द्धसेना एवं यूनिफॉर्म धारक जवानों का सम्मान करेंगे। समाजिक समता और अनुपूरक समाज के निर्माण के लिए हम सब मिलकर के कार्य करेंगे तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे। राष्ट्र प्रथम के भाव को जीवन का मंत्र बनाकर जब कार्य करेंगे, तो 2047 में यह देश जब अपनी आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा, तब भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत होगी। भारत अपने आपको सबसे विकसित देश के रूप में स्थापित कर चुका होगा। भारत के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश को विकसित बनाना होगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का मॉडल विकसित करना होगा, जिसमें ग्राम, नगर, जनपद, प्रदेश आदि आत्मनिर्भर बने। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की स्वदेशी दृष्टि है। सभी आत्मनिर्भर हो जायेंगे, तो यह देश आगे बढ़ जायेगा और प्रति व्यक्ति की आय में वृद्धि होगी। रोजगार का सृजन होगा, युवाओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

मा० मुख्यमंत्री जी ने तहसील महावन के अन्तर्गत ग्राम नगला अकोस में नये पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति में जो पर्यटन केन्द्र है वहां पर एक अतिथि भवन का निर्माण और साथ-साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जो कुटिया थी- उनकी पावन जन्मभूमि/दिव्य भूमि को सोलर लाइट लगाकर ग्रीन एनर्जी के साथ जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

कार्यक्रम में मा० केन्द्रीय राज्यमंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज श्री एसपी सिंह बघेल जी, मा० मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, मा० मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति श्री जयवीर सिंह जी, मा० अध्यक्ष उ०प्र० राज्य महिला आयोग डॉ० बबीता सिंह चौहान जी, मा० विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, मण्डलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, वीसी एसबी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129