मैनपुरी पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

पुलिस ने शातिर चोरों के पास से चोरी की तीन मोटर साईकिल, 6 लेपटॉप व नाजायज असलाह किए बरामद

 

मैनपुरी।थाना किशनी एवं एसओजी टीम जनपद मैनपुरी पुलिस द्वारा चोरी की तीन मोटरसाईकिल, 6 लेपटॉप व नाजायज असलाह के साथ चोर गैंग के 2 शातिर चोरों को थाना क्षेत्र किशनी में नगला तारा के पास बम्बा पुलिया पर गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर मैनपुरी के कुशल नेतृत्व एंव क्षेत्राधिकारी भोगांव के दिशा निर्देशन में थाना किशनी एवं एसओजी टीम जनपद मैनपुरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 19अक्टूवर की रात्रि में चोरी की घटना को अन्जाम दिये जाने व चोरी की सामान बेचने के उद्देश्य से आये दो चोर लवकुश पुत्र आदेश , कन्हैया उर्फ रिषभ पुत्र चन्द्रप्रकाश नि०गण ग्राम कैरावली थाना करहल जनपद मैनपुरी को दौराने पुलिस गस्त समय करीब 22.41 बजे तीन चोरी की मोटरसाईकिल, 06 अदद चोरी के लेपटाप, दो मोबाईल फोन, एक अदद नाजायज तमन्चा व कारतूस के साथ थाना क्षेत्र किशनी में नगला तारा के पास बम्बा पुलिया पर गिरफ्तार किया गया। चोरों से गहनता से पूछताछ करने पर चोरो द्वारा अपने अन्य साथी कुलदीप पुत्र चन्द्रप्रकाश नि० किरवाली थाना करहल मैनपुरी के साथ मिलकर उक्त चोरी की मोटरसाईकिल में से दो मोटरसाईकिल थाना क्षेत्र घिरोर मैनपुरी व एक मोटरसाईकिल थाना क्षेत्र सैफई जनपद इटावा से चोरी किया जाना बताया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना घिरोर पर मु0अ0स0 241/24 धारा 303(2) बीएनएस व 204/24 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत हैं। एवं लेपटाप व मोबाईल फोन थाना क्षेत्र कुरावली व भोगांव से अलग अलग स्थानों पर दुकानों से चोरी किये जाने बताये गये हैं। उक्त चोर मोटरसाईकिलो व लेपटाप को चोरी कर सस्ते दामों पर बेच देते हैं जिनसे अपने शौक मौज पूरा करते हैं। बरामदगी के आधार पर थाना किशनी मैनपुरी पर मु0अ0स0 457/2024 धारा 35/106 बीएनएसएस व 317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1. लवकुश पुत्र आदेश 2. कन्हैया उर्फ रिषभ पुत्र चन्द्रप्रकाश 3. कुलपीद पुत्र चन्द्रप्रकाश नि०गण ग्राम कैरावली थाना करहल जनपद मैनपुरी के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुकत का चालान मा० न्यायालय किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129