इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले एक आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री गौरव राजपुरोहित भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने पैसा निवेश करने के बदले मोटी कमाई का लालच देकर 14 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला मेरठ के पलवपुरम निवासी मयंक चौधरी के रूप में हुई हैं।

 

जांचकर्ता ने बताया कि शांति विहार कॉलोनी रेवाड़ी में रहने वाली मूल रूप से करनाल के अराईपुरा निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी गत 17 अगस्त को टेलीग्राम आईडी पर एक व्यक्ति से बात हुई थी। उसने उसे एडमिरल मार्केट प्लेटफार्म पर निवेश करने के बदले मोटा मुनाफा कमाने का सुझाव दिया था। उसे निवेश करने के लिए अलग-अलग खाता नंबर बताए गए थे। इसके बाद उसने 30 अगस्त को 50 हजार रुपये बताए गए खाते में जमा कराते हुए निवेश की शुरुआत की थी। उससे बार-बार ट्रांजेक्शन कराते हुए 14 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करावा लिए। जब उसने पैसे निकालने के प्रयास किए, तो उससे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में यूपी के जिला मेरठ के पलवपुरम के रहने वाले मयंक चौधरी का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। जिस पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी यूपी के जिला मेरठ के पलवपुरम निवासी मयंक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129