प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 : आवेदन शुरू

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

 

डीसी अभिषेक मीणा ने योजना का लाभ उठाने के लिए किया पात्र लोगों को प्रेरित

 

*रेवाड़ी, 22 मार्च* जरूरतमंद पात्र नागरिकों के आवास के सपने को साकार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह योजना शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों को किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे में सम्बंधित विभागीय अधिकारी इस योजना के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन में अपना दायित्व निभाएं। यह बात डीसी अभिषेक मीणा ने कही। डीसी लघु सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

डीसी अभिषेक मीणा ने योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकें। योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नागरिक pmaymis.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण व अन्य जरूरी दस्तावेजों होने जरूरी हैं। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत सस्ते और किफायती घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सके। यह योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी एक प्रयास है। डीसी ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी योजना के पात्र लोगों को जोड़ते हुए उन्हें आशियाना प्रदान करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129