लोहे के पाइप से पत्नी की हत्या, तमाशबीन बने पड़ोसी

विनोद चौधरी आगरा 

 

आगरा:- मकान बेचने से मना करने पर वृद्ध महिला के पति ने मौत के घाट उतार दिया। महिला की लोहे के पाइप से कई बार प्रहार कर हत्या कर दी गई। आस पड़ोस के लोग तमाशबीन बनकर खौफनाक मंजर देखते रहे। किसी ने भी वृद्ध महिला को बचाने की हिम्मत नही जुटाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

थाना ट्रांसयमुना के श्याम विहार निवासी रामा देवी के नाम पर एत्माद्दौला के शंभु नगर में 220 वर्ग गज का मकान है। जिसमे 6 कमरे नीचे और 2 बड़े कमरे ऊपर बने हुए हैं। इनके पति दादिच मथुरा में खेती का कार्य करते हैं। रामा देवी के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी विवाहित हैं। पति दादिच और बड़ा बेटा मनोज पिछले एक साल से मकान बेचने की जिद पर अड़े हुए थे। मना करने पर कई बार झगड़ा भी हुआ। इसी कारण बीते चार माह से सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर किराए के मकान पर वह रह रही थीं।

 

रविवार की सुबह 10 बजे करीब शंभु नगर वाले मकान पर अपना कुछ सामान लेने के लिए आई हुई थी। मृतका अपने घर के सामने खड़ी हुई थीं तभी उनके पति दादिच और बड़े बेटे मनोज ने गाली-गलौच देना शुरू कर दिया। विरोध पर पति से अचानक ही लोहे के पाइप से हमला कर दिया। जानकारी होते ही छोटा बेटा कौशल घायल माँ को पास से निजी अस्पताल ले गया जहाँ हालात गंभीर देखते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शाम 4 बजे करीब रामा देवी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हत्या में प्रयुक्त लोहे के पाइप को बरामद कर लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129