समाधान शिविर में उपायुक्त के समक्ष रखी 18 शिकायतें

सरला शर्मा जिला संवाददाता रेवाड़ी 

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर लगाए जा रहे समाधान शिविर के दौरान बुधवार को विभिन्न विभागों से संबंधित 18 शिकायतें आमजन द्वारा रखी गई। इनमें क्रीड से संबंधित दो शिकायत ऐसी थी, जिनको मौके पर ही निपटा दिया गया, जबकि 16 शिकायत के निदान की दिशा में आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

 

इन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजते हुए उन्हें पाबंद किया गया है कि इन पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में नियमित रूप से कार्यालय उपायुक्त को अवगत करवाया जाए। बुधवार को 18 शिकायतों में से अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से संबंधित 3 शिकायतें, पुलिस से संबंधित 9, जिला राजस्व अधिकारी से संबंधित 1, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी से संबंधित 4 तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित 1 शिकायत प्राप्त हुई।

 

समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त अभिषेक मीणा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित और अन्य विभाग अध्यक्ष की उपस्थित रहे। समाधान शिविर में आने वाले लोगों की शिकायतों को सुनने के उपरांत उपायुक्त ने अधिकारियों से शिकायतों के निदान की समय सीमा के बारे में भी पाबंद किया।

 

उन्होंने कहा कि सुशासन की अवधारणा को सार्थक करने के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12:00 बजे तक सनधान शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि आमजन को उनके कार्यों के लिए बेवजह परेशान ना होना पड़े। इसलिए अधिकारियों का भी कर्तव्य है कि वह सिटीजन चार्टर और सेवा का अधिकार अधिनियम के अनुरूप आमजन के कार्यों को निश्चित समय सीमा में निपटाए। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत तथा डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129