शाहजहांपुर में बाढ़ का कहर, राजकीय मेडिकल कॉलेज हुआ जलमग्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर 

 

डीएम एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद,मरीजो को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा शिफ्ट

 

शाहजहांपुर। गर्रा नदी में जलस्तर बढ़ने की दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारियों के साथ आवास विकास परिषद पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। गर्रा नदी में जलस्तर बढ़ने से ककरा डैम से निकली नहर में गर्रा नदी का पानी ओवरफ्लो होने के कारण बरेली मोड़ स्थित आवास विकास परिषद में पानी पहुंचाने पर जिलाधिकारी ने बचाव कार्य करने के अधिकारियोंको निर्देश दिए। ‌ डीएम ने उमरगंज में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ टीम को निर्देश दिए। ककरा डैम में काटन रोके जा रहे हैं कार्यों का भी जायजा लिया।

स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जलस्तर बढ़ने की संभावना की दृष्टिगत जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रिंसिपल को निर्देश दिए की एंबुलेंस से भर्ती मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट करना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके गौतम ने बताया किस्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय भर्ती मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावल खेड़ा, ददरौल, वरुण अर्जुन, सत्यानंद एवं कृष्ण हॉस्पिटल सहित आदि अस्पतालों में जहां-जहां बेड खाली है वहां पर मरीजों को शिफ्ट कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मरीज को शिफ्ट करने तथा अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए महाविद्यालय में दो अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है।

उन्होंने बाढ़ से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने एवं राहत सामग्री वितरण सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद के पास में हाईवे पर पानी पहुंच जाने के कारण वाहनों का मार्ग परिवर्तन एवं फंसे वाहनों को तत्काल निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने उप नगर आयुक्त को मगही टोला में स्थित गौशाला में फंसे गोवंशों एवं केयर टेकरों को तत्काल बाहर निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंशो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उनके चारा-पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गर्रा एवं खन्नौत नदी के समस्त प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129