रामगढ़-भगवानपुर अस्पताल निर्माण की मांग को मिला जनसैलाब का समर्थन – 22वें दिन भी जारी रहा धरना, 13 जुलाई को पैदल मार्च का ऐलान

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। रामगढ़-भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी का धरना प्रदर्शन आज 22 वें दिन भी जारी रहा।धरना-प्रदर्शन में हर रोज अलग-अलग गांवों से लोग शामिल हो रहे हैं तथा ग्रामीणों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। धरना में रामगढ़ भगवानपुर के अलावा बुड़ाना,बुड़ानी, फिदेड़ी, तुर्कियावास,बालियर खुर्द ,फदनी,मीरपूर, गोकुलपुर व कुम्भावास आदि दर्जनभर गांवों से ग्रामीण शामिल हुए।

 

रानी की ड्योढ़ी रेवाड़ी से श्री बिजेंद्र सिंह ने धरना-प्रदर्शन संबोधित किया और अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ भगवानपुर ग्राम पंचायत की मांग एकदम जायज है। गांव ने तो बड़ा दिल दिखाते हुए शहर के लिए 10 एकड़ जमीन जलघर बनाने के लिए दे दी। अब राव इंद्रजीत सिंह को अपना वादा निभाना चाहिए और इसे अहम् का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि अस्पताल बनाने की जगह पूरे जिला व रेवाड़ी शहर के लिए उपयुक्त है। प्रदेश की सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

 

संघर्ष कमेटी की और से सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कहा कि हम सरकार तथा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव जी बहुत ही विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि हमारी मांग बहुत ही जायज है इसलिए इस पर तुरंत अप्रूवल की कार्यवाही करे।

वक्ताओं ने 13 जुलाई को होने वाले पैदल मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। इसके लिए संघर्ष कमेटी के सदस्य गांव गांव जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। रिटायर्ड हैड मास्टर राव उदय राज,अभय सिंह फिदेडी तथा मास्टर प्रेम प्रकाश बुड़ाना, शेर सिंह आदि ने भी अपना समर्थन प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा ने कहा कि अब यह धरना सिर्फ रामगढ़ भगवानपुर तक सीमित नहीं रहा बल्कि हर रोज अनेकों गांवों के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष धरना में शामिल हो रहे हैं।

संघर्ष कमेटी ने कहा कि भगवानपुर में अस्पताल निर्माण की मांग को अब जिला के हर कोने से लोग जायज करार दे रहे हैं। संघर्ष कमेटी अपनी मांग पर अडिग है और हम किसी भी तरह के दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। अस्पताल हमारा हक है। हमने अपना वादा निभाया और राव साहब अपना वादा निभाये ताकि लोगों में सकारात्मक मैसेज जाए। अन्यथा ग्रामीणों का आंदोलन हर हालात में जारी रहेगा।

 

धरना प्रदर्शन में अनिल कुमार सरपंच प्रतिनिधि भगवानपुर, लालसिंह,कामरेड रमेशचन्द्र एडवोकेट,रविन्द्र, उदयराज राव नम्बरदार, रामकुमार, मोहर सिंह , महीपाल सिंह फदनी, शिशपाल,नरेश, मनोज अन्ना,सतीश सरपंच,कंवर सिंह फोरमैन,अनिल सरपंच गोकुलपुर,पवन शर्मा, इंद्रजीत, सत्यवीर सरपंच,अभय सिंह, सिंह, इंद्रजीत नंबरदार, गणेश चंद, सुरेन्द्र सिंह इंस्पेक्टर, दयाराम, राजकुमार, राजबीर, वीरेंद्र सिंह, रोशनलाल, रामनारायण, राजबाला, राजेश्वरी, ग्यारसी, शकुंतला, बिमला, कमला,सुनीता, कृष्णा, आशा, रमेश आदि शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129