ब्रह्म निर्वाण महोत्सव का कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

शालिनी कुलश्रेष्ठ जिला संवाददाता मैनपुरी

कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में शामिल परीक्षित सूर्यकांत त्रिपाठी व महिलाएं।

 

*श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन हो जाता है सफल- ललित शास्त्री*

 

*ब्रहमनिष्ठ श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि पर आयोजित ब्रह्म निर्वाण महोत्सव का प्रथम दिवस*

 

मैनपुरी। शहर के पंजाबी कालोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में परम पूज्य सदगुरुदेव श्री परमहंस अनन्त विभूषित श्रोतिय ब्रहमनिष्ठ श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि ब्रह्म निर्वाण महोत्सव के रूप में महामंडेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में मनाई जा रही है।

ब्रह्म निर्वाण महोत्सव का शुभारंभ विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया।

श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व प्रातः 10 बजे कलश यात्रा आश्रम परिसर से शुरू होकर पंजाबी कॉलोनी, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, अवध नगर होते हुए आश्रम स्थित कथा स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई।

कलश यात्रा के दौरान पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी, वहीं परीक्षित बने सूर्यकांत त्रिपाठी सर पर श्रीमद् भागवत गीता रख कर सबसे आगे चल रहे थे।

इसके उपरांत श्रीमद्भागवत कथा का रसपान महाराज श्री के कृपापात्र कथा व्यास श्री ललित शास्त्री जी के द्वारा कराया गया।

परीक्षित बने सूर्यकांत त्रिपाठी ने श्रीमद् भागवत गीता व कथा व्यास का मंत्रोच्चारण के बीच पूजन किया।

कथा व्यास श्री ललित शास्त्री जी ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कोई साधारण कथा नहीं है इस कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन सफल हो जाता है।

इस कथा का रसपान वहीं कर पाता है जिस पर परमात्मा की कृपा होती है।

इस मौके पर डा. ग्या प्रसाद दुबे, डा. संजीव मिश्रा वैद्य, प्राचार्य डॉ रामबदन पांडेय, संदीप चतुर्वेदी, सुभाष मिश्रा, श्याम दीक्षित, आचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा, बृजेश, राम खिलाड़ी यादव आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129