श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीरामलीला मैदान स्थित मंच पर दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव मनाया गया।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के आगरा रोड़ स्थित श्रीरामलीला मैदान स्थित मंच पर दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगवान श्री गणेश-माता लक्ष्मी और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पूजन किया। पूरे मैदान को दीपों से सजाया गया था।

14 वर्ष का वनवास और लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वागत में अयोध्या में खुशियां मनाई गई और दीप जलाये गये। रामलीला मैदान में भी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दीप जलाकर भगवान का स्वागत किया।

आचार्य पं0 शील नामाचार्य ने विधिवत् तरीके के भगवान गणेश-माता लक्ष्मी और भगवान श्रीराम, सीता जी और लक्ष्मण जी का पूजन कराया। बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। रामलीला मैदान का नजारा अनूठी छटा बिखेर रहा था।

कमेटी के अध्यक्ष महेशचन्द्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचन्द्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू सहित सदस्यों ने भगवान की आरती उतारी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेंद्र राठौर, उपमंत्री अमरनाथ भारद्वाज, नरेन्द्र सिंह राठौर बाबा जी, अजय कुमार गुप्ता, ओमकुमार सिंह चौहान एड0, मनोज चौहान, हाकिम सिंह राजपूत, नवीन सर्राफ, नन्दकिशोर, राजू गुप्ता ढकरई, पुष्पेंद्र चौहान टिल्लू, संदीप राठौर, गौरव शर्मा, दिनेश शर्मा, आकाश चौहान, अशोक शाक्य आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129