प्रतिध्वनि एक गूंज की प्रदेश अध्यक्ष शिवानी गुप्ता (शिवी) का आज के दिन पर विशेष

“-गुरु ज्ञान कि ज्योति…

गुरु कि कृपा से मनुष्य अपने जीवन को सार्थक कर समाज के सामने एक आदर्श बनकर चमकता है| क्यूँकी एक गुरु ही अंधकार से प्रकाश कि ओर और अज्ञान से ज्ञान कि ओर ले जाने में सहायक होता है | जैसे कि कबीर दास जी द्वारा लिखा गया ये दोहा इस बात का प्रमाण है…

“”अज्ञान तिमिर मिटाए के,

“”””दीपक दिया जलाय

“”””गुरु ने जीवन धन किया

“””””पथ का सही बताय….

या आप गुरु शब्द से भी इस बात का उदाहरण ले सकते हैं कि -“गुरु “शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है (गु + रु) -“””गु का अर्थ है -“अंधकार”-“” रु का अर्थ है-” जो इस अंधकार को दूर करे | अतः गुरु हमारे जीवन को शिक्षा देने के साथ-साथ मार्गदर्शक प्रेरक प्रकाश स्तंभ होता है जो हमको अपने जीवन में अज्ञान का अंधेरा किस प्रकार समाप्त किया जा सकता है? वो मार्ग दिखाता है| जिससे किसी इंसान का जीवन सार्थक बनता है |

-“गुरु पूर्णिमा”- का महान पर्व आषाढ़ माह कि पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है |इस पर्व को महर्षि वेदव्यास जी कि जयंती के रूप में भी मनाते हैं| जिन्होंने वेदों का विभाजन कर उन्हें सरल और व्यवस्थित रूप दिया| जिससे साधकों को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हुआ |इस कारण इसे “”व्यास पूर्णिमा”” भी कहते हैं |प्राचीन काल से ही संसार में गुरु का नाम और स्थान सर्वोच्च पद पर आदर ,सम्मान सत्कार के साथ लिया जाता है |महर्षि वेदव्यास ,महर्षि वाल्मीकि, गुरु वशिष्ठ ,गुरु विश्वामित्र द्रोणाचार्य,चाणक्य,शंकराचार्य परशुराम, गुरुनानकजी अनगिनत ऐसे महान गुरुओं के मार्गदर्शन से ही महापुरुषों का निर्माण हुआ |श्री राम श्री कृष्ण हमारे पूजनीय भगवानों ने भी गुरु कि महिमा का अपने जीवन में बखान किया है| उनसे शिक्षा ली| इसलिए गुरु पूजनीय और वंदनीय है “”-कबीर दास जी ने अपने इस दोहे जिसमें कबीर दास जी ने गोविंद से भी ऊपर गुरु को बताते हुए कहा है-“”

“–“गुरु गोविंद दोउ खड़े ,

—–“काके लागू पाय

“”—–बलिहारी गुरु आपने,

————“” गोविंद दियो बताये “..

इसलिए अपने गुरुओं का आदर सम्मान उनकी पूजा करे| आधुनिक समय में गुरु जो आपको सिखाये आपके माता-पिता ,भाई- बंधु आपका कोई सच्चा मित्र |सभी आपके गुरु कि ही श्रेणी में आते हैं| जैसा कि कहते हैं-” छोटे बच्चों कि पहली पाठशाला उनका घर जहाँ उनका सम्पूर्ण परिवार के जन उस बच्चे के गुरु होते हैं| बाद में बच्चा जहाँ शिक्षा ग्रहण करने जाए ,जो लोग आपको सही मार्ग दिखाए, जीवन के अनुभव भी आपके गुरु ही कहलाये |इसलिए अपने गुरु को अपना भगवान बनाए उनकी पूजा सम्मान करे |

सभी गुरुजनों को शिवी कि ओर से गुरु पूर्णिमा कि हार्दिक शुभकामनाएँ

आपका आशीर्वाद ही हम सभी जनों को सज्जन इंसान बनाता है..

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129